• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

इस बार गर्मियों में नहीं होगा पावर कट, केंद्र ने दी राहत….20 सालों तक सस्ती दरों पर भी मिलेगी बिजली; पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 1, 2024
in Uttarakhand
0
इस बार गर्मियों में नहीं होगा पावर कट, केंद्र ने दी राहत….20 सालों तक सस्ती दरों पर भी मिलेगी बिजली; पढ़ें
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड को गर्मियों में बिजली की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से अगले तीन माह के लिए 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली दिए जाने के बाद अब ऊर्जा निगम ने भी 130 मेगावाट बिजली खरीदने का दीर्घकालिक अनुबंध कर लिया है। इसमें 100 मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा से और 30 मेगावाट बिजली विंड एनर्जी प्लांट से मिलेगी। ऊर्जा निगम ने बेहद सस्ती दरों पर यह अनुबंध 20 वर्ष से अधिक समय के लिए किया है।

100 मेगावाट बिजली खरीदने का अनुबंध

सोलर एनर्जी कारपोरेशन आफ इंडिया (सेकी) लिमिटेड के साथ ऊर्जा निगम ने कम दाम में अगले कई वर्षों के लिए 100 मेगावाट बिजली खरीदने का अनुबंध किया है। जिससे खासकर गर्मियों में ऊर्जा निगम के पास पर्याप्त विद्युत उपलब्धता रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट आफ विंड एनर्जी से भी 30 मेगावाट बिजली मिलेगी। निगम के इस अनुबंध के बाद अब विद्युत उपलब्धता में इजाफा होगा।

केंद्र से उत्तराखंड को मिल रही है 20 मिलियन यूनिट बिजली

प्रतिदिन ऊर्जा निगम को करीब तीन मिलियन यूनिट बिजली और मिल सकेगी। इन दिनों केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को 20 मिलियन यूनिट बिजली आवंटित की जा रही है। जबकि, करीब पांच एमयू अन्य स्रोतों से किए गए अनुबंध, आठ एमयू के करीब यूजेवीएन से मिल रही है। दैनिक विद्युत उपलब्धता 33 से 35 मिलियन यूनिट तक है और कुल मांग 38 एमयू से अधिक है। ऐसे में मांग की पूर्ति के लिए रियल टाइम मार्केट से बिजली खरीद की जाती है, जो कि सामान्य से दोगुने दामों पर प्राप्त होती है।

गर्मियों के लिए केंद्र ने भी दी राहत

उत्तराखंड में गर्मियों के दौरान विद्युत मांग में भारी इजाफा होने पर अक्सर बिजली संकट मंडराता रहता है। हालांकि, इस बार विद्युत संकट से उत्तराखंड को कुछ राहत रहने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को आगामी तीन माह यानी एक अप्रैल से 30 जून तक अतिरिक्त कोटे के रूप में 150 मेगावाट विद्युत आवंटित की है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 19 सितंबर 2023 को अक्टूबर से मार्च 2024 तक के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिया था।

गर्मियों में 50 एमयू तक पहुंच रही विद्युत मांग

उत्तराखंड में बीते कुछ वर्षों से गर्मियों के पीक सीजन पर विद्युत मांग 50 मिलियन यूनिट प्रतिदिन से अधिक पहुंच जाती है। इसीलिए प्रदेश को बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए केंद्र और विभिन्न राज्यों बिजली खरीदनी पड़ती है। हालांकि, आने वाले दिनों में जल विद्युत परियोजनाओं से उत्पादन बढ़ने से भी कुछ राहत रहेगी।

Previous Post

New Rules: आज देश भर में हुए ये 6 बड़े बदलाव, जानें कैसे आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Next Post

Lok Sabha Elections: 24 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक, यह है वजह

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Lok Sabha Elections: 24 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक, यह है वजह

Lok Sabha Elections: 24 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक, यह है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.