• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

धामी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, मांगी गई मंत्रियो की फ़ाइनल रिपोर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 20, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
धामी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, मांगी गई मंत्रियो की फ़ाइनल रिपोर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल कर नए चेहरों को जगह दे सकती है। बीजेपी आलाकमान ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों की फाइनल रिपोर्ट मांगी हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि मंत्रियों की कुर्सी जाएगी या बच पाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि इन सीटों को जीतने के लिए धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को जल्द ही नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि मंत्रीमंडल में कुछ की परफोर्मेंस और कुछ की चुनाव में भागेदारी को देखते हुए छुट्टी हो सकती है। जल्द ही धामी मंत्रिमंडल से  ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिनके द्वारा सरकार की छवि पर बट्टा लगाया जा रहा है। चर्चा है कि इनकी जगह पर कुछ युवा और अनुभवी आंखों को मौका मिल सकता। जुलाई में धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि धामी मंत्रिमंडल में तीन सीटें पहले से रिक्त चल रही हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद चार कुर्सियां खाली हो गई हैं। जिन जिलों को प्रतिनिधित्व का इंतजार है, उनमें उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिले शामिल है। अब इन सीटों को भरने के लिए कवायद तेज हो गई है। जिसे लेकर सियासी अटकले तेज हो गई है। अब देखना होगा मंत्रीमंडल में किसकी एंट्री होती है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Previous Post

UTTARKHAND WEATHER: बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इस दिन दस्तक देगा मौनसून

Next Post

सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन

सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.