• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 19, 2026
in Uttarakhand, उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समाचार पत्रों में उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में कथित घपले से संबंधित समाचार प्रकाशित किए गए हैं। इस संबंध में सहकारिता विभाग की ओर से अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती ने स्पष्ट किया है कि जिला सहकारी बैंकों में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी नहीं पाई गई है तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें पूर्णतया गलत, भ्रामक और तथ्यहीन हैं।

उन्होंने बताया कि आयकर विभाग द्वारा सहकारी बैंकों के संबंध में की गई जांच केवल स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) रिटर्न के सत्यापन से संबंधित थी। इस प्रक्रिया में बैंकों द्वारा आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए वित्तीय लेनदेन से जुड़े डाटा की तकनीकी जांच की जाती है।
इस क्रम में दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को आयकर विभाग, देहरादून के अधिकारियों द्वारा जिला सहकारी बैंक लि० गढ़वाल (कोटद्वार) के मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक बैंक द्वारा पोर्टल पर प्रेषित SFT रिटर्न की जांच की गई। जांच के दौरान बैंक द्वारा अधिकारियों के समक्ष सभी आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। जांच में यह पाया गया कि सभी SFT रिटर्न पोर्टल पर दाखिल किए गए थे, किंतु उनमें कुछ तकनीकी त्रुटियाँ थीं। आयकर विभाग द्वारा इन त्रुटियों के संशोधन के लिए समय दिया गया, जिसके उपरांत बैंक द्वारा विभाग के समक्ष उपस्थित होकर संशोधित रिटर्न प्रस्तुत किए गए तथा आपत्तियों का समाधान कर दिया गया। वर्तमान में इस संबंध में कोई आपत्ति लंबित नहीं है।
इसी प्रकार दिनांक 17 मार्च 2026 को आयकर विभाग, देहरादून द्वारा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिद्वार के मुख्यालय बी.टी.गंज, रुड़की में भी नियमित सर्वे किया गया। इस दौरान SFT रिटर्न से संबंधित डाटा की जांच की गई तथा कुछ मामलों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के कुछ रिटर्न के अपलोड एवं संशोधन की आवश्यकता बताई गई। बैंक द्वारा इन तकनीकी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
अपर निबंधक ने स्पष्ट किया कि जनपद पौड़ी, उत्तरकाशी एवं हरिद्वार के जिला सहकारी बैंकों में किसी भी प्रकार का वित्तीय घपला नहीं हुआ है। यह विषय केवल आयकर विभाग के पोर्टल पर SFT रिटर्न से संबंधित डाटा अपलोड एवं तकनीकी त्रुटियों से जुड़ा हुआ था, जिसका समाधान नियमानुसार किया जा रहा है।
सहकारिता विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ही मान्य मानें।

Previous Post

खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित,थारू संस्कृति उत्तराखंड की शान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

Next Post

धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प,लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह,आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

July 21, 2026
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

July 21, 2026
Next Post
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प,लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह,आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया

धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प,लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह,आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.