• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नैनी झील का तेजी से घट रहा जलस्तर, 5 साल में 15 से लेकर 18 फीट तक गिरा वाटर लेवल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 7, 2024
in Uttarakhand
0
नैनी झील का तेजी से घट रहा जलस्तर, 5 साल में 15 से लेकर 18 फीट तक गिरा वाटर लेवल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल की नैनी झील का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। बीते लंबे समय से नैनीताल में बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण झील के जलस्तर में अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ जल संस्थान के अधिकारियों की भी चिंताएं बढ़ने लगी है। बीते 5 साल में नैनी झील का जलस्तर अपने न्यूनतम स्तर पर जा पहुंचा है। 5 सालों में नैनीताल में बारिश और बर्फबारी औसत की अपेक्षा कम हुई है, इससे नैनीताल की झील में पानी का संकट खड़ा हो गया है।

अप्रैल माह से ही नैनी झील में डेल्टा उभरने लगे हैं। इससे झील की सुंदरता में भी ग्रहण लगने लगा है। जो आने वाले समय में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। लोगों को पीने के पानी के लिए भी जुझना पड़ेगा। नैनीताल के आसपास करीब 12 से अधिक ऐसे छोटे तालाब यानी रिचार्ज झीलें हैं, जिनमें बरसात के दौरान पानी भरता है और वहां से साल भर पानी नैनी झील में रिस कर आता है। झील पूरे साल भरी रहती है। मगर अब ये छोटे-छोटे तालाब मलबे से भर चुके हैं, जिस कारण इन झीलों में पानी नहीं पहुंच पाता। वहीं दूसरी तरफ झील के आसपास हुए सीसी मार्गों और भवनों के निर्माण की वजह से बरसात का पानी इन रिचार्ज झीलों में नहीं जा रहा है। जिसके चलते अब झील के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

पर्यावरणविद् अजय रावत बताते हैं कि नैनीताल समेत आसपास के जंगलों में पहले केवल कच्चे रास्ते और क्षेत्र थे, लेकिन बदलते समय के साथ-साथ लोगों ने जंगलों में भी निर्माण कर जंगलों को कंक्रीट का बना दिया है। जिसका खामियाजा नैनीताल के लोगों के साथ साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के कैचमेंट एरिया क्षेत्र में अतिक्रमण होना और शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीसी मार्ग के निर्माण के चलते झील का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। इस वर्ष बारिश और बर्फबारी ना होने का भी असर झील के जल स्तर पर देखा गया है। झील का संचालन करने वाले सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा का कहना है कि बीते 5 सालों में नैनी झील का जलस्तर अपने सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है।

पेयजल आपूर्ति में जल संस्थान करेगा कटौती

नैनी झील के गिरते जल स्तर को देखते हुए जल संस्थान अब पेयजल आपूर्ति में कटौती करने का मन बना रहा है।अब तक शहर में 12 एमएलडी पानी की रोजाना सप्लाई की जाती है। लेकिन इस बार बारिश और बर्फबारी ना होने से झील का जलस्तर अभी से 5 फीट जा पहुंचा है, जो आने वाले समय के लिए बड़ा संकट हो सकता है, जिसको देखते हुए अब जल संस्थान पेयजल आपूर्ति में कटौती करने का मन बना रहा है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान का कहना है कि नैनीताल में रोस्टिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। अब तक शहर में 12 एमएलडी पानी की ही सप्लाई की जा रही है। आने वाले समय में झील के जलस्तर को नियंत्रित किए जाने के लिए रोस्टिंग व्यवस्था की जाएगी। ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आसानी से पेयजल की पूर्ति की जा सके। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2019 से लेकर 2024 तक झील का जल स्तर करीब 15 से लेकर 18 फीट तक गिरा है।

नैनी झील के जलस्तर का आंकड़ा

2019 में नैनी झील का 5.58 फीट रहा जलस्तर
2020 में झील का 5.83 फीट रहा जलस्तर
2021 में झील का 5.29 फीट रहा जलस्तर
2022 में नैनी झील का 8.38 फीट रहा जलस्तर
2023 में झील का 5.42 फीट रहा जलस्तर
2024 में नैनी झील का 3.75 फीट रहा जलस्तर

Previous Post

यहां चुनाव बहिष्कार के एलान के बाद गरमाया चुनावी माहौल…30 से ज्यादा लोगों का कटा चालान

Next Post

Lok Sabha Chunav: उत्तराखंड में 6 हजार से लोग नहीं करेंगे अपने मत का प्रयोग, पढ़ें क्या है वजह

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात  सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

May 11, 2025
मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

May 11, 2025
सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

May 10, 2025
भारत की आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के मद्देनज़र सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

भारत की आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के मद्देनज़र सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

May 9, 2025
श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक, श्रीकेदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही: हेमंत द्विवेदी

श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक, श्रीकेदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही: हेमंत द्विवेदी

May 9, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

May 9, 2025
Next Post
Lok Sabha Chunav: उत्तराखंड में 6 हजार से लोग नहीं करेंगे अपने मत का प्रयोग, पढ़ें क्या है वजह

Lok Sabha Chunav: उत्तराखंड में 6 हजार से लोग नहीं करेंगे अपने मत का प्रयोग, पढ़ें क्या है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.