• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

स्कूल में ड्रेस की नाप लेने आए दर्जियों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मचा बवाल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 13, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
स्कूल में ड्रेस की नाप लेने आए दर्जियों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मचा बवाल
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उधमसिंह नगर जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा का एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय पिछले दो दिनों से खासा चर्चाओं में है। आवासीय विद्यालय में छात्राओं की ड्रेस नाप के नाम पर दर्जियों के द्वारा छेड़छाड़ के मामले में अभिभावकों, छात्राओं व थारू समाज के नेताओ ने कॉलेज में जमकर हंगामा काटा। वहीं कॉलेज की छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोपी दर्जियों की इस दौरान चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस छेड़छाड़ के तीन आरोपियों सहित कॉलेज के तीन अध्यापकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

दर्जियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ की

जानकारी के अनुसार खटीमा के एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय में कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्कूली छात्राओं की ड्रेस की नाप लेने के लिए खटीमा के सिद्धार्थ हौजरी फर्म से दर्जी बुलाए गए थे। आरोप है कि दर्जियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्राओं ने कॉलेज के अध्यापकों को मामले के बारे में जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने जानकारी अपने अभिभावकों को दी। जिसके बाद अभिभावकों ने कॉलेज में पहुंचकर जमकर हंगामा किया गया। सूचना पर विधायक भुवन कापड़ी व थारू जनजाति समाज के प्रमुख नेता भी मौके पर पहुंच गए। विधायक कापड़ी ने मामले में जनजाति डायरेक्टर से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। जनजाति समाज के लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। साथ ही वे आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कॉलेज स्टाफ की लगी क्लास

एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में हंगामे की खबर सुनकर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलेज स्टाफ की जमकर क्लास लगाई। साथ ही कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। कॉलेज प्राचार्य कैलाश शाक्य को भी एसडीएम द्वारा सख्त निर्देश दिए गए। एसडीएम बिष्ट ने उक्त मामले में मीडिया को बताया कि छात्राओं के ड्रेस की नाप लेने के मामले में छेड़छाड़ का जो मामला आया है उसमें कॉलेज प्रबंधन की भारी लापरवाही सामने दिख रही है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके निर्देश पर पुलिस ने छेड़छाड़ के तीनों आरोपी दर्जियों व उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले कॉलेज के उप प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ जांच उपरांत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Next Post

अयोध्या में राम मंदिर की खुदाई के दौरान मिली पुरानी मूर्तियां और स्तंभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
अयोध्या में राम मंदिर की खुदाई के दौरान मिली पुरानी मूर्तियां और स्तंभ

अयोध्या में राम मंदिर की खुदाई के दौरान मिली पुरानी मूर्तियां और स्तंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.