• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Landslide in Kedarghati: गौरीकुंड में भारी बारिश से भूस्खलन, करीब 13 लोग लापता; केदारनाथ यात्रा रोकी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 4, 2023
in Uttarakhand
0
Landslide in Kedarghati: गौरीकुंड में भारी बारिश से भूस्खलन, करीब 13 लोग लापता; केदारनाथ यात्रा रोकी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड सोनप्रयाग और आसपास में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। गौरीकुंड में पहाड़ी से मलबा गिरने की वजह से तीन दुकानें ध्वस्त हो गई हैं। जिस वक्त पहाड़ी से मलबा गिरा, उस समय दुकान में कई लोग सो रहे थे। इन लोगों का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। इस घटना में 13 लोगों के लापता होने की सूचना है। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

बारिश के कारण रेस्क्यू में मुश्किल 

लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो पा रहा है। लोगों के मलबे में दबे होने या फिर मंदाकिनी नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। घटना में लापता 13 लोगों में से ज्यादातर लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। वही लोग इन दुकानों का संचालन करते थे। वहीं हादसे में लापता होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ स्थानीय लोगों का भी पता नहीं चल पा रहा है। रात को सर्च अभियान के दौरान भी कोई नहीं मिला है। एसडीआरएफ से मिली सूचना के अनुसार अनुमानित 13 लोग लापता चल रहे हैं। इनमे नेपाली और स्थानीय लोग शामिल हैं। घटना वाले स्थान पर कुछ भी नही मिला है। नीचे से मंदाकिनी नदी भी उफान में बह रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में लापता चल रहे लोग मंदाकिनी नदी की तेज धारा में बह गए होंगे। फिलहाल बारिश जारी है और रेस्क्यू अभियान नहीं चल पा रहा है। बारिश रुकने पर ही दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

Tags: #bikramsingh #weatherreport #dehradun #rudraprayag #uttarakhand#chardhamyatra#kedarnath #kedarnathdham#kedarnathyatra#Landslide #Kedarghati #Gaurikund #debris #peoplemissing #sdrf #rescue #rescueoperation#madakiniriver#meteorologicaldepartment #weatherforecast#monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster
Previous Post

CM धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, इन 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Next Post

Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.