• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सूबे के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 17, 2025
in Uttarakhand
0
सूबे के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन  राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 34 नये एक्स-रे टैक्नीशियन मिल गये हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित इन सभी एक्स-रे टैक्नीशियन को प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी जायेगी। जिससे इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकेंगी। इसके अलावा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 31 नर्सिंग ट्यूटर तथा 7 सोशल वर्कर के पदों पर भी भर्ती परिणाम घोषित कर दिये हैं। इनकी नियुक्ति राज्य के विभिन्न राजकीय नर्सिंग कॉलेजों व मेडिकल कॉलेजों में की जायेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रभारी महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की सक्रियता एवं निरंतर समीक्षा का प्रतिफल है कि विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को 34 एक्स-रे टैक्नीशियन का अधियाचन भेजा गया था, जिसके क्रम में चयन बोर्ड द्वारा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। इन सभी चयनित एक्स-रे टैक्नीशियनों को शीघ्र ही पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी। उन्होंने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति से जहां चिकित्सा इकाईयों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड व सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाओं में सुधार होगा वहीं मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट भी मिल सकेगी। जिससे उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा एक्स-रे टैक्नीशियन के अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के 31 नर्सिंग ट्यूटर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 7 मेडिकल सोशल वर्कर के पदों का भी चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। विभागीय निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के बताया कि नर्सिंग ट्यूटर मिलने से नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चयनित नर्सिंग ट्यूटरों को विभिन्न कॉलेजों तैनाती दी जायेगी। इसके साथ ही मेडिकल सोशल वर्कर को भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति दी जायेगी।

Previous Post

प्रदेश में शासन की अनुमति के बाद ही परिवर्तित होंगे सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के नाम

Next Post

मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य राज्य के तीन लाख से अधिक किसानों की बदलेगी किस्मत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य  राज्य के तीन लाख से अधिक किसानों की बदलेगी किस्मत

मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य राज्य के तीन लाख से अधिक किसानों की बदलेगी किस्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.