• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

इस दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू होगी बदरीनाथ के कपाट बंद करने की प्रक्रिया

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 13, 2023
in Uttarakhand
0
इस दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू होगी बदरीनाथ के कपाट बंद करने की प्रक्रिया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपेश्वर। शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इस बार भगवान बदरी विशाल के कपाट 18 नवंबर को शाम 3:33 बजे बंद किए जाएंगे। दीपावली के शुभ अवसर पर धाम को फूलों से सजाया गया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू होगी। मंगलवार सुबह पंचपूजा शुरू होगी और शाम को गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे। इसके बाद बुधवार को आदि केदारेश्वर मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। तीसरे दिन गुरुवार को खडग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जाएगा। इसके अगले दिन शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर कढ़ाई भोग लगाया जाएगा और पांचवें दिन 18 नवंबर को रावल स्त्री भेष धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के सानिध्य में रखेंगे। इसके पश्चात शाम को विधि-विधान से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी डा. गौड़ ने बताया कि 18 नवंबर को ही देव डोलियों का शीतकालीन प्रवास स्थल के लिए प्रस्थान शुरू हो जाएगा और शाम को कुबेर जी रात्रि प्रवास हेतु बामणी गांव प्रस्थान करेंगे। अगले दिन सुबह उद्धव जी और आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी मंदिर परिसर से पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी। कुबेर जी भी बामणी गांव से पांडुकेश्वर प्रस्थान करेंगे। उद्धव जी योग बदरी मंदिर और कुबेर जी अपने पांडुकेश्वर स्थित मंदिर में अगले छह मास प्रवास करेंगे, जबकि गरुड़ जी जोशीमठ प्रवास करेंगे। 20 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर स्थित योग बदरी से श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी।

Previous Post

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वारा में श्रद्धालुओं का रेला, हर मुराद पूर करती हैं गंगा मैया

Next Post

दीपावली पर उत्तराखंड के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं आई सामने; पढ़ें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
दीपावली पर उत्तराखंड के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं आई सामने; पढ़ें

दीपावली पर उत्तराखंड के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं आई सामने; पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.