• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Lok Sabha Election: उत्‍तराखंड में 2019 के चुनावों में दिखी थी ‘नोटा’ की पावर, दो सीटों पर हारे थे आठ उम्मीदवार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 29, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
Lok Sabha Election: उत्‍तराखंड में 2019 के चुनावों में दिखी थी ‘नोटा’ की पावर, दो सीटों पर हारे थे आठ उम्मीदवार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुमाऊं की दो लोकसभा सीटों पर इस बार के चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही  मुकाबला होगा। ऐसा कहने के पीछे की वजह 2019 के आंकड़े हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में  नैनीताल-ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर आठ उम्मीदवार ऐसे थे जो कि नोटा से भी चुनाव हार गए। यानि की इन उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट पड़े थे। भाजपा ने दोनों सीटें बड़े अंतर से जीती थी।

नोटा दबाकर उम्मीदवारों को नकारा

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर इस बार भाजपा से अजय भट्ट व कांग्रेस से प्रकाश जोशी मैदान में हैं। जबकि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ में एक बार फिर से भाजपा के अजय टम्टा व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा के बीच संघर्ष दिखेगा। इसके अलावा छोटे दलों से जुड़े व निर्दलीय मैदान भी मैदान में उतरे हैं। मगर पिछले चुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो नैनीताल-ऊधम सिंह नगर में 10,608 और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ में 15,505 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर सभी उम्मीदवारों को नकार दिया था। खास बात यह है कि इन दोनों जगहों से किस्मत अजमाने वाले चार-चार प्रत्याशी नोटा की बराबरी भी नहीं कर पाए थे।

पोस्टल बैलेट में भी नोटा को मिले वोट

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोगों ने बूथ पर जाकर नोटा का बटन तो दबाया ही। साथ में पोस्टल बैलेट के माध्यम से चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों को नापसंद किया। 2019 में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर 68 और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ में 194 पोस्टल बैलेट नोटा के पक्ष में गए।

पिछले चुनाव में जिन्हें नोटा से कम मत मिले

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर                                   अल्मोड़ा-पिथौरागढ़

डा. कैलाश पांडे-5488,                                          सुंदर धौनी-10190

जेपी टम्टा-2053,                                                  केएल आर्य-4060

प्रेम प्रसाद आर्य-3339,                                          द्रोपदी वर्मा-3050

सुकुमार विश्वास-3333,                                         विमला आर्य-5351

Previous Post

अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में किया रोड शो, विपक्ष को जमकर घेरा

Next Post

Uttarakhand Weather: तड़के से ही दून सहित कई इलाकों में बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; ऑरेंज अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: तड़के से ही दून सहित कई इलाकों में बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: तड़के से ही दून सहित कई इलाकों में बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; ऑरेंज अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.