• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

खाली होते गांवों के साथ बढ़ा बेसहारा बुजुर्गों का आंकड़ा, पढ़िए पूरी खबर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 6, 2023
in Uttarakhand, आपका गांव
0
खाली होते गांवों के साथ बढ़ा बेसहारा बुजुर्गों का आंकड़ा, पढ़िए पूरी खबर

Minolta DSC

0
SHARES
924
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी। पलायन का दर्द झेल रहे उत्तराखंड में शहरों से ज्यादा एकाकीपन गांवों में है। नौकरी की तलाश में घर-गांव छोड़ रहे युवाओं के बगैर जीवन बिताना हमारे बुजुर्गों की मजबूरी बन गई है। ऐसे लोगों की मदद के लिए पुलिस ने जब पंजीकरण शुरू किया तो पलायन से खाली हो रहे गांव का नया दर्द सामने आया। विभिन्न गांवों से आठ हजार से अधिक बुजुर्गों ने पुलिस से जीवन व्यतीत करने में मदद मांगी है। शहरों में यह आंकड़ा पांच हजार के पास है।

 

बर्जुर्गों से अपराध बढ़ा 

प्रदेश में बीते कुछ समय में बेसहारा सीनियर सिटीजन पर हमले और हत्या की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। इससे सबक लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने बुजुर्गों का सहारा बनने की पहल शुरू की थी। इसके लिए जिला पुलिस को क्षेत्र के बुजुर्गों को चिह्नित कर उत्तराखंड पुलिस के सीनियर सिटीजन ऐप में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए थे।

 

कुमाऊं में चौंकाने वाले आंकड़े

कुमाऊं पुलिस ने पहले ही चरण में ऐसे कुल 13,817 बुजुर्ग चिह्नित किए हैं। इनमें से पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा है। पहाड़ के गांवों से 8,460 बुजुर्गों ने मदद मांगी। जबकि शहरी क्षेत्र में ये आंकड़ा 5,357 हैं। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में पिथौरागढ़ में सबसे अधिक 2,776 बेसहारा बुजुर्ग हैं। इसके बाद 2,147 ऐसे बुजुर्ग बागेश्वर जिले में हैं।

 

कुमाऊं के जिलों का हाल

जिला                            बुजुर्ग

पिथौरागढ़                     2776

बागेश्वर                        2147

अल्मोड़ा                      1624

चम्पावत पर्वतीय           1456

नैनीताल पर्वतीय           457

कुल                            8460

 

शहर क्षेत्र

नैनीताल तराई             2151

ऊधमसिंहनगर             2981

चम्पावत तराई             225

कुल                          5357

 

इस तरह होगा रजिस्ट्रेशन

नैनीताल जिले की महिला डेस्क प्रभारी एवं सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि बुजुर्गों का चिह्नीकरण थाना चौकी स्तर पर होगा, जिसके बाद बेसहारा बुजुर्गों का सीनियर सिटीजन ऐप में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। संबंधित थाने की हेल्प डेस्क ऐप में पंजीकृत बुजुर्गों की लगातार देखरेख करेगी।

 

 

Previous Post

कैब ड्राइवर ने किया देवभूमि को शर्मसार, युवती के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Next Post

अभी कुछ दिन और मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत, इस दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
अभी कुछ दिन और मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत, इस दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

अभी कुछ दिन और मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत, इस दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.