• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बदलेगा मौसम का मिजाज…चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 14, 2023
in Uttarakhand
0
बदलेगा मौसम का मिजाज…चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है।  मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं बीते रोज मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया। उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी

बौछारें पड़ने के आसार 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल व चंपावत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल चल सकती हैं। वहीं गुरुवार से रविवार तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन
देहरादून में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह आठ बजे से चटख धूप खिलने से तेज गर्मी पड़नी शुरु हो गई। 12 बजते ही गर्मी प्रचंड होने लगी। दोपहर एक बजे से कहीं-कहीं हल्के बादलों से गर्मी के साथ उमस ने भी बेहाल किया। मसूरी में भी दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हरिद्वार का सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गर्मी के कारण दिन के समय कम ही लोग घरों से बाहर निकले। उधर चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में शाम के समय हुई वर्षा से राहत महसूस की गई।

Previous Post

मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम, तीन दिन से घर था बंद

Next Post

पुरोला में लव जिहाद के मामले ने पकड़ा तूल, इलाके में धारा 144 लागू

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
पुरोला में तनाव के बीच 15 जून को होने वाली महापंचायत पर रोक

पुरोला में लव जिहाद के मामले ने पकड़ा तूल, इलाके में धारा 144 लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.