• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chhath Puja 2023: आज से शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें नहाय खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 17, 2023
in Uttarakhand
0
Chhath Puja 2023: आज से शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें नहाय खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्यदेव व छठी मैया की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। कल खरना, रविवार को संध्या अर्घ्य, जबकि 20 को प्रात:अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाटों की सफाई की गई। वहीं, बाजार में पूजा सामग्री के लिए देर शाम तक भीड़ उमड़ी रही।

घाटों की हुई सफाई
इस पर्व को लेकर पूर्वा सांस्कृतिक मंच (18 घाट) व बिहारी महासभा के (चार घाट) के सेवादारों ने हरबंशवाला, केसरवाला, टपकेश्वर, पथरी बाग, मालदेवता, चंद्रमनी, प्रेमनगर, पंडितवाड़ी, मद्रासी कालोनी, दीपनगर समेत स्थित घाटों पर सफाई की गई।

इस साम्रग्री की होती है आवश्यकता

बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में इस पूजा का काफी महत्व है। देहरादून की बात करें तो यहां बिहार के लोग इस पर्व को खासा उल्लास के साथ मनाते हैं। चार दिवसीय पर्व के लिए महिलाएं दऊरा (बांस की टोकरी), बांस का सूप, डाला, कच्ची हल्दी, अदरक, जंगली बेर, सिंघाड़ा, चकोतरा, गन्ना, लौकी, नारियल आदि खरीदारी करती हैं।

40 मजदूरों के लिए भी होगी पूजा
सुरंग में श्रमिकों की सलामती को घाटों पर डीजे व होर्डिंग पर प्रतिबंध उत्तरकाशी के सिलक्यारा में कई दिनों से सुरंग में फंसे श्रमिकों की सलामती व उनके प्रति चिंता संवेदना जताने के लिए पूर्वा सांस्कृतिक मंच के छठ घाटों पर डीजे व होर्डिंग वर्जित रहेगा। मंच के संस्थापक महासचिव सुभाष झा ने बताया कि नहाय खाय में छठ व्रतियों से सुरंग में फंसे श्रमिकों की सलामती के लिए छठी मैया से प्रार्थना करने का आह्वान भी किया है।

इस तरह होगा चार दिवसीय पर्व
आज नहाय-खाय के बाद व्रत रख घाटों की सफाई व पूजा होगी। शनिवार को खरना वाले दिन निर्जला व्रत रख शाम को खीर का प्रसाद के साथ व्रत खोला जाएगा। रविवार को विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी यानी ढलते सूर्य को जल अर्पित कर अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार को उदीयमान यानी उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न होगा।

छठ पूजा की मान्यता
आराघर चौक स्थित हनुमान मंदिर के पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट के अनुसार, छठी मैया को सूर्यदेव की बहन माना जाता है। इसलिए पति, संतान, घर में सुख शांति के लिए छठ पूजा के दौरान सूर्य की उपासना की जाती है। मान्यतानुसार, सूर्य की पूजा करने से छठी मैया प्रसन्न होती है। इसमें दो से तीन दिन का निर्जला व्रत रखा जाता है।

Previous Post

उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव अभी नहीं होंगे, प्रेमचंद अग्रवाल ने की पुष्टि

Next Post

Nainital Road Accident: 500 मीटर खाई में गिरा वाहन, 9 लोगों मौत, सीएम ने जताया दुख

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Nainital Road Accident: 500 मीटर खाई में गिरा वाहन, 9 लोगों मौत, सीएम ने जताया दुख

Nainital Road Accident: 500 मीटर खाई में गिरा वाहन, 9 लोगों मौत, सीएम ने जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.