• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पौड़ी मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, भड़के परिजन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 10, 2023
in Uttarakhand
0
पौड़ी मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, भड़के परिजन
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौड़ी। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं का क्या हाल है, इसकी बानगी जिला चिकित्सालय पौड़ी में देखने को मिली। यहां शुक्रवार रात मोर्चरी में रखे गए एक शव को चूहों ने कुतर डाला। घटना को लेकर स्वजन ने आक्रोश जताते हुए कहा विभाग की लापरवाही के चलते यह स्थिति पैदा हुई। वहीं, एसीएमओ पौड़ी डा. रमेश कुंवर का कहना है कि मोर्चरी का डीप फ्रीजर कुछ समय से खराब है, उसे ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मोर्चरी के दरवाजे ढीले होने के चलते चूहा अंदर चला गया होगा, जिससे यह दुखद घटना सामने आई।

पौड़ी के जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखा गया शव
पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लाक स्थित नौगांवखाल में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती (कोट ब्लाक के ग्राम देवल निवासी) की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। राहुल की पत्नी उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नौगांवखाल ले गईं, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया लेकिन, सीएचसी में मोर्चरी नहीं होने के कारण शव को पौड़ी स्थित जिला चिकित्सालय लाया गया।

कड़ी कार्रवाई की मांग

मृतक के स्वजन नितिन उप्रेती ने बताया कि मोर्चरी में डीप फ्रीजर खराब पड़ा था। शव रखने को लेकर कर्मचारियों का व्यवहार भी बहुत ही नकारात्मक रहा। साथ ही मोर्चरी का दरवाजा भी रातभर खुला था। जिसपर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नितिन ने बताया कि सुबह जब वह मोर्चरी में गए तो शव को चूहों ने कुतरा हुआ था। इस पर उन्होंने चिकित्सकों के सामने नाराजगी भी जताई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ा।

Previous Post

नये उत्तराखंड की अनन्त संभावनाओं को तलाशने की शुरूआत- अमित शाह

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राही का हाल जानने दून अस्पताल पहुंचे CM धामी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राही का हाल जानने दून अस्पताल पहुंचे CM धामी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राही का हाल जानने दून अस्पताल पहुंचे CM धामी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.