• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद की प्रक्रियाएं शुरू, शीतकाल के लिए होंगे बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 11, 2023
in Uttarakhand
0
हेमकुंड साहिब के कपाट बंद की प्रक्रियाएं शुरू, शीतकाल के लिए होंगे बंद
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व प्रसिद्ध् हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट दोपहर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

बर्फबारी के बाद मौसम हुआ सुहावना

चमोली जनपद में मंगलवार को ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद आज बुधवार को सुबह से चटक धूप खिली हुई है। हेमकुंड साहिब के साथ ही बदरीनाथ  और केदारनाथ धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, ठंड भी बढ़ने लगी है।

श्री गुरु गोबिंद सिंह ने यहां की थी ध्यान साधना
हिमालय की हसीन वादियों में स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब सिखों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। इसकी सुंदरता किसी का भी मन मोह सकती है। माना जाता है कि यहाँ पर सिखों के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह ने अपने पिछले जीवन में ध्यान साधना की थी और वर्तमान जीवन लिया था।

क्यों पड़ा हेमकुंड नाम

हेमकुंड एक संस्कृत नाम है जो दो शब्दों हेम अर्थात बर्फ और कुंड अर्थात कटोरा को मिलाकर बना है। गुरु गोबिन्द सिंह द्वारा रचित दसम ग्रंथ के अनुसार, यह वह जगह है जहां पांडु राजा अभ्यास योग करते थे। इसके अलावा यह कहा गया है कि जब पाण्डु हेमकुंड पहाड़ पर गहरे ध्यान में थे तो भगवान ने उन्हें सिख गुरु गोबिंद सिंह के रूप में यहाँ पर जन्म लेने का आदेश दिया था।

कैसे हुई हेमकुंड की खोज

हेमकुंड की खोज के पीछे भी एक रोचक कथा छिपी हुई है। श्री हेमकुंड साहिब के बारे में कहा जाता है कि यह जगह दो से अधिक सदियों तक गुमनामी में रही, गुरु गोबिंद सिंह जी ने आत्मकथा बिचित्र नाटक में इस जगह के बारे में बताया, तब यह अस्तित्व में आई। पंडित तारा सिंह नरोत्तम हेमकुंड की भौगोलिक स्थिति का पता लगाने वाले पहले सिख थे। श्री गुड़ तीरथ संग्रह में उन्होंने इसका वर्णन 508 सिख धार्मिक स्थलों में से एक के रूप में किया है। इसके बहुत बाद में चलकर प्रसिद्ध सिख विद्वान भाई वीर सिंह ने हेमकुंड के विकास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की।

कैसे जुड़ा है लक्ष्मण जी से इसका इतिहास

इस क्षेत्र को बहुत ही पवित्र माना जाता है। पहाड़ों से घिरी इस जगह पर एक बड़ा तालाब भी है, जिसे लोकपाल कहते हैं। लोकपाल का अर्थ है लोगों का निर्वाहक। सात पर्वत चोटियों की चट्टान पर एक निशान साहिब सजा हुआ है। इसके इतिहास की बात करें तो इस पवित्र स्थल को रामायण में भी इसका वर्णन मिलता है। इसके पीछे कई मान्यताएं मौजूद हैं। यह वही जगह है जहां पर लक्ष्मण जी ध्यान पर बैठते थे। इसलिए यहां भगवान लक्ष्मण का एक मंदिर भी मौजूद है। एक अन्य मान्यता के मुताबिक, लक्ष्मण का पुराना अवतार शेषनाग थे। माना जाता है कि शेषनाग लोकपाल झील में तपस्या करते थे और विष्णु भगवान उनकी पीठ पर आराम करते थे। वहीं दूसरी स्थानीय मान्यता के अनुसार, मेघनाथ के साथ युद्ध में घायल होने पर लक्ष्मण को लोकपाल झील के किनारे लाया गया था। यहां हनुमान ने उन्हें संजीवनी बूटी दी और वे ठीक हो गए। इसके बाद देवताओं ने आसमान से फूल बरसाए, जिसके बाद यहां फूलों की घाटी बनी। ये जगह आज ‘वैली ऑफ फ्लॉवर्स’ के नाम से जानी जाती है।

Tags: #auspicious #pilgrims  #Hemkund #witness #devotees #HemkundSahibYatra #journey #Govindghat #altitude  #AkhalnandaRiver#doors  #famous #HemkundSahib #LaxmanLokpalTemple #winter#vehicles  #Ghangaria #climb #Ganga #chardhamyatra #chardham #uttarakhand
Previous Post

पीएम मोदी के दौरे की तैयारी जोरों पर, सीएम धामी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

Next Post

पीएम मोदी का कल आएंगे उत्तराखंड, प्रदेशवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, देखें पूरा कार्यक्रम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
पीएम मोदी का कल आएंगे उत्तराखंड, प्रदेशवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, देखें पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी का कल आएंगे उत्तराखंड, प्रदेशवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, देखें पूरा कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.