• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra: 14 गंगोत्री…तो15 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 15, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra: 14 गंगोत्री…तो15 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शारदीय नवरात्र के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त तय किया गया। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे, जिसका समय विजयदशमी पर्व के दिन तय होगा।

छह महीने यहां होगी पूजा

बता दें कि हर साल शारदीय नवरात्र के पहले दिन गंगोत्री मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहित धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त निकालते हैं। 14 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि निवास भैरोघाटी स्थित देवी मंदिर में होगा। इसके अगले दिन 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ में पहुंचेगी। जहां मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह गांव के ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा शीतकाल के छह माह तक मां गंगा की पूजा मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होगी।

दशहरा पर तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि  24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन तिथि व मुहूर्त तय होगी। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भाई दूज के दिन बंद करने की परंपरा है।

गंगोत्री धाम में यात्रियों की संख्या

गंगोत्री धाम में जहां रोजाना औसतन 3 हजार यात्री पहुंच रहे हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम में यह संख्या
5 से 6 हजार के बीच है। बीते 12 सालों में यहां तीर्थयात्रियों की सबसे ज्यादा संख्या बीते साल 2022 में गंगोत्री धाम में 6,24,516 और यमुनोत्री धाम में 4,85,688 समेत 11,10,204 तीर्थयात्री रही थी। जबकि, इस साल अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 15,33,018 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। वहीं, गंगोत्री धाम में इस साल यानी 15 अक्टूबर सुबह 8.30 बजे तक 8,42,139 तीर्थयात्री मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं।

Previous Post

Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, इन नौ जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Next Post

Operation Ajay: इजरायल-हमास युद्ध के बीच जारी है भारत का ‘ऑपरेशन अजेय’, लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Operation Ajay: इजरायल-हमास युद्ध के बीच जारी है भारत का ‘ऑपरेशन अजेय’, लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

Operation Ajay: इजरायल-हमास युद्ध के बीच जारी है भारत का 'ऑपरेशन अजेय', लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.