• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

यहां फिर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 26, 2023
in Uttarakhand, आपका गांव
0
यहां फिर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल
0
SHARES
876
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौड़ी जिले में एक बार फिर से एक सरकारी शिक्षक के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचने का मामला सामने आया है। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी इस घटना से शर्मशार हुआ है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है और वायरल वीडियो को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़पाला मल्ला बीरोखाल का बताया है।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230426-WA0002.mp4

वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़पाला मल्ला बीरोखाल में कपलेंद्र नाम का एक शिक्षक नशे में इस कदर चूर है कि उसे अपनी हरकतों पर शर्म भी नहीं आ रही है। बता दें कि शराब के नशे में चूर हुआ ये शिक्षक व्यायाम का शिक्षक है, लेकिन व्यायाम का शिक्षक फिट रहने के बजाय शराब नशे में चूर होकर ही स्कूल पहुंचता है और विद्यालय पहुंचने पर स्कूल ऑफिस में स्टाफ के साथ भी अभद्रता से पेश आता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि शराबी शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी जांच करवाई जा चुकी है और दो बार शिक्षक को इसी कारण निलंबित भी किया गया है। एक बार फिर से शिक्षक शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचा हैै, जिस पर उचित खण्ड शिक्षा अधिकारी बीरोखाल को जांच सौंपी हैै। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गढ़वाल मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट को प्रकरण से अवगत करवा दिया गया हैै। जल्द ही उक्त प्रकरण में ठोस कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

Previous Post

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने पर महाराज दी शुभकामनायें

Next Post

स्लग जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग जख्मी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
स्लग जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग जख्मी

स्लग जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.