• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

रोडवेज बस में शिक्षिका से छेड़छाड़, बनाई वीडियो

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 1, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
रोडवेज बस में शिक्षिका से छेड़छाड़, बनाई वीडियो
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। देहरादून में रोडवेज बस में शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिक्षिका के साथ चलती बस में तीन व्यक्तियों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरी घटना डाट काली मंदिर के आसपास की बताई जा रही है।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की कि वह सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती है। 21 जून की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए पति के साथ देहरादून आईएसबीटी पहुंची। स्कूल जाने के बाद जब पीड़िता दोपहर के बाद घर आने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हो गई और कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया। इसी दौरान पीड़िता के पास बैठे एक व्यक्ति ने 3 सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपए दिए और इसके बाद कंडक्टर उठ गया और पीड़िता के अलावा दो अन्य लोग बैठ गए। इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने पीड़िता के नाक पर स्प्रे लगे रूमाल लगा दिया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई। काफी देर बाद पीड़िता होश में आई तो देहरादून से पहले डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहने लगा और अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने पीड़िता के साथ छेड़ाखानी शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर हाथ पकड़ लिए और आशंका जताई कि इस दौरान व्यक्तियों ने वीडियो भी बनाया है। नगर कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम की कौन सी बस थी, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous Post

हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारी तेज, इस बार ये रहेगा खास

Next Post

देवभूमि की बेटी मान्या ने बढ़ाया उत्तराखंड का नाम, वर्ल्ड स्कॉलर कप चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के लिए हुईं क्वालीफाई

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
देवभूमि की बेटी मान्या ने बढ़ाया उत्तराखंड का नाम, वर्ल्ड स्कॉलर कप चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के लिए हुईं क्वालीफाई

देवभूमि की बेटी मान्या ने बढ़ाया उत्तराखंड का नाम, वर्ल्ड स्कॉलर कप चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के लिए हुईं क्वालीफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.