• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की प्रतिभा का चयन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 5, 2023
in Uttarakhand
0
एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की प्रतिभा का चयन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक बार फिर उत्तराखंड की बेटी बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल राज्य के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने जा रही हैं। दरअसल, इस साल नेपाल और साउथ कोरिया में एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप होनी है। इस चैंपियनशिप के लिए पूरे देश से सिर्फ उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन हुआ है।

देशभर से सिर्फ प्रतिभा का हुआ चयन 
बता दें कि इस साल छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काडमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए रविवार को गोवा में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की करीब 23 महिला बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इनमें से सिर्फ प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया।

उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं प्रतिभा
पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा ने कहा, एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना उनका सपना था। वह दोनों प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं।

दो बच्चों की मां हैं प्रतिभा
प्रतिभा दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने जिस मेहनत और जज्बे के बूते सिर्फ कुछ ही समय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कामयाबी पाई, वह समाज के लिए मिसाल है। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया है। वह पढ़ाई के दौरान खेलों में भी सक्रिय रहीं। इससे पहले वह वॉलीबॉल में बतौर कप्तान उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और पांच बार नॉर्थ जोन से खेल चुकी हैं। इसके अलावा वह चार बार क्रिकेट में भी ऑल इंडिया स्तर पर खेल चुकी हैं।

Tags: #bodybuilder #pratibhathapliyal #asiabodybuildingchampionship #Nepal #SouthKorea #HINDI KHABAR#HINDI NEWS#HINDI SAMACHAR#khabar uttarakhand#uttarakhand khabar#UttarakhandNews#उत्तराखंड#देहरादूनUttarakhanduttarakhand news
Previous Post

WORLD ENVIRONMENT DAY 2023: कब और कैसे शुरू हुई थी विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत, CM धामी ने दिया ये संदेश

Next Post

मसूरी में पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, यहां बनेगी उत्तराखंड की पहली टनल पार्किंग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
मसूरी में पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, यहां बनेगी उत्तराखंड की पहली टनल पार्किंग

मसूरी में पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, यहां बनेगी उत्तराखंड की पहली टनल पार्किंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.