• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा, करन माहरा बोले- सरकार के इशारे पर मिटाए गए सबूत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 18, 2023
in Uttarakhand
0
अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा, करन माहरा बोले- सरकार के इशारे पर मिटाए गए सबूत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंकिता भंडारी प्रकरण में सरकार की हीलाहवाली सहित राज्य में पेपर लीक मामले से लेकर भर्ती घोटालों और जोशीमठ आपदा जैसे मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए कांग्रेस उत्तराखंड में स्वाभिमान न्याय यात्रा निकाल रही है। ये पदयात्रा पौड़ी के रामलीला मैदान से अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूरे रास्ते अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूड़ी ने अंकिता के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, कांग्रेसियों ने परिजनों के साथ दिवंगत अंकिता की स्मृति में एक फलदार पौधा भी रोपा। साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले तो सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी को बचाने के लिए सारे सबूत नष्ट कराए। यहां तक कि वनंत्रा रिजॉर्ट में बुलडोजर तक चला दिया। जिससे रिजॉर्ट से सारे सबूत नष्ट हो गए। अब उन्हें डर है कि अंकिता को इंसाफ मिलेगा भी या नहीं।  वहीं कांग्रेस नेता कविंद्र इस्टवाल ने अंकिता को न्याय मिलना दुरभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं का शोषण करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी।

उधर, पौड़ी कांग्रेस जिला अध्यक्ष, विनोद नेगी ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष नेगी ने भी सभी दलों और गढ़वाल-कुमाऊं के लोगों से स्वाभिमान न्याय यात्रा से जुड़ने की अपील की।

Tags: #uttarakhand #news #update #ankitabhandari #court #congresspadyatra #swabhimannyayyatra #congress #protest #bjpgovernment #justiceforankita #crimenews #uttarakhand
Previous Post

रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से तबाही, मलबे से 4 मकान धवस्त

Next Post

यहां हुआ दर्दनात हादसा, जिंदा जल गए 4 लोग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
यहां हुआ दर्दनात हादसा, जिंदा जल गए 4 लोग

यहां हुआ दर्दनात हादसा, जिंदा जल गए 4 लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.