• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तरकाशी

रामा जिला पंचायत सीट पर हरिमोहन नेगी के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार, हाईकोर्ट और निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद उलझन जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 9, 2025
in उत्तरकाशी, उत्तराखंड, बड़ी खबर
0
रामा जिला पंचायत सीट पर हरिमोहन नेगी के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार, हाईकोर्ट और निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद उलझन जारी

Oplus_16908288

0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी की चर्चित रामा जिला पंचायत सीट पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के नामांकन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को उनका नामांकन शाम तक के लिए होल्ड पर रखा गया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।
हरिमोहन नेगी ने एक प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका नाम षड्यंत्र के तहत मतदाता सूची से हटाया गया है। उन्होंने दावा किया कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गांव की वोटर लिस्ट से विलोपन निरस्त करने के निर्देश के बावजूद आज तक उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया है।
नेगी ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे सहायक निर्वाचक अधिकारी, पुरोला द्वारा बुलाया गया था, जबकि 9 बजे ही उन्हें जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया था। उनका आरोप है कि राजनीतिक दबाव में आकर साजिशन उनके नामांकन को रद्द करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनका नामांकन खारिज किया गया, तो वह एक बार फिर हाईकोर्ट का रुख करेंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
गौरतलब है कि रामा जिला पंचायत सीट पर हरिमोहन नेगी के नामांकन को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है और पूरे जिले में इस सीट पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Previous Post

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शराब की दुकानों पर लगेगा पर्दा, श्रद्धालुओं की आस्था का रखा जाएगा विशेष ध्यान

Next Post

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून के सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

March 3, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

March 2, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026
Next Post
भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून के सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून के सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.