• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 2, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल और कुमाऊँ की पारंपरिक होली के साथ-साथ जौनसार-बावर और तराई क्षेत्र की लोकधुनों ने वातावरण को रंगमय बना दिया। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश की विविध लोक परंपराओं की झलक दिखाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में सभी ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना

Next Post

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

April 24, 2026
देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

April 24, 2026
चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

April 23, 2026
चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

April 23, 2026
सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

April 23, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

April 23, 2026
Next Post
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को '108' और 'खुशियों की सवारी' अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.