• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शराब की दुकानों पर लगेगा पर्दा, श्रद्धालुओं की आस्था का रखा जाएगा विशेष ध्यान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 9, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शराब की दुकानों पर लगेगा पर्दा, श्रद्धालुओं की आस्था का रखा जाएगा विशेष ध्यान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस वर्ष हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी शराब की दुकानों को पर्दों से ढंका जाएगा। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा की अवधि तक लागू रहेगी, जो लगभग 15 दिनों तक चलती है।

आबकारी विभाग के अनुसार, हरिद्वार जिले में कांवड़ रूट पर लगभग 50 देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें आती हैं। इन सभी दुकानों पर न केवल पर्दा डाला जाएगा, बल्कि आसपास लगे शराब से संबंधित साइनबोर्ड और विज्ञापनों को भी ढकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे और किसी तरह की सामाजिक या सांप्रदायिक टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

विभाग ने यह भी माना है कि इस फैसले से शराब बिक्री में गिरावट आने की संभावना है, जिससे उन्हें राजस्व में कुछ हद तक नुकसान हो सकता है। हालांकि, प्रशासन का मानना है कि जनभावनाओं और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस संबंध में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

हरिद्वार के कांवड़ मेला क्षेत्र में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में कांवड़िए आते हैं। श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा जल भरकर अपने-अपने शहरों में शिवलिंगों का अभिषेक करते हैं। ऐसे में प्रशासन हर स्तर पर उनकी सुरक्षा, सुविधा और धार्मिक संवेदनशीलता का ध्यान रख रहा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और केवल कांवड़ यात्रा के दौरान लागू की जाएगी। शराब की दुकानों को पर्दों से ढकने का निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है और संबंधित टीमों को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Previous Post

हिमाचल में आपदा प्रबंधन का अध्ययन करेगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

Next Post

रामा जिला पंचायत सीट पर हरिमोहन नेगी के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार, हाईकोर्ट और निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद उलझन जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

October 20, 2026
टिहरी झील में अब अधिकृत खाते में ही होगा बोटिंग का भुगतान, QR कोड अनिवार्य

टिहरी झील में अब अधिकृत खाते में ही होगा बोटिंग का भुगतान, QR कोड अनिवार्य

October 20, 2026
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

October 19, 2026
देहरादून में 362 ग्राम चरस के साथ हिमाचल का युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये बताई कीमत

देहरादून में 362 ग्राम चरस के साथ हिमाचल का युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये बताई कीमत

October 19, 2026
Next Post
रामा जिला पंचायत सीट पर हरिमोहन नेगी के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार, हाईकोर्ट और निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद उलझन जारी

रामा जिला पंचायत सीट पर हरिमोहन नेगी के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार, हाईकोर्ट और निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद उलझन जारी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.