• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

गोवा नेशनल गेम्स में  सूरज पंवार को वॉक रेस में स्वर्णिम सफलता, उत्तराखंड को मिले अब तक दो गोल्ड मेडल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 30, 2023
in Uttarakhand, खेल, देश
0
गोवा नेशनल गेम्स में  सूरज पंवार को वॉक रेस में स्वर्णिम सफलता, उत्तराखंड को मिले अब तक दो गोल्ड मेडल
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। गोवा में चल रहे हैं 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड मेडल हासिल हो गया है। इससे पहले शनिवार को भी उत्तराखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ी को गोल्ड मेडल हासिल हुआ था। राष्ट्रीय खेलों में अब उत्तराखंड के कुल 8 मेडल हो गए हैं।

एथलीट सूरज पंवार ने जीता गोल्ड मेडल
गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में सोमवार का दिन उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। सोमवार को उत्तराखंड के एथलीट सूरज पंवार ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। सूरज पंवार ने 1 घंटे, 27 मिनट में 20 किलोमीटर की वॉक रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सूरज पंवार का यह गोल्ड मेडल उत्तराखंड के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सूरज ओलंपिक गेम्स के एथलीट हैं। ओलंपिक गेम्स के खिलाड़ी का राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल लाना उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले शनिवार को भी 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड रुद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ी निखिल भारती ने 55 से 60 किलोग्राम वजन कैटेगरी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया था। हालांकि पेंचक सिलाट गेम्स ओलंपिक गेम्स नहीं हैं, लेकिन फिर भी गोल्ड मेडल हासिल करना उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

चार दिनों में अब तक कल 8 मेडल हासिल

आपको बता दें कि 26 अक्टूबर से शुरू हुए गोवा 37 में राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने चार दिन के भीतर अब तक कल 8 मेडल हासिल कर लिए हैं।  इनमें से दो गोल्ड मेडल हैं। एक सिल्वर मेडल है। उसके अलावा पांच ब्रॉन्ज मेडल अब तक उत्तराखंड की झोली में आए हैं। उत्तराखंड की पदक तालिका पर विशेष तौर से सब की नजर है। क्योंकि अगले नेशनल गेम्स उत्तराखंड में प्रस्तावित हैं। लिहाजा उत्तराखंड का पूरा फोकस है कि वह गोवा नेशनल गेम्स को अपने लिए सेमीफाइनल की तरह ले और उत्तराखंड में होने वाले नेशनल गेम्स में होम ग्राउंड के चलते बेहतर प्रदर्शन करे।

Previous Post

सतर्कता सप्ताह का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Next Post

जाम मुक्त होगा शहर, जल्द शुरू होगा चारधाम ऑल वेदर परियोजना ऋषिकेश बाईपास निर्माण का काम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
जाम मुक्त होगा शहर, जल्द शुरू होगा चारधाम ऑल वेदर परियोजना ऋषिकेश बाईपास निर्माण का काम

जाम मुक्त होगा शहर, जल्द शुरू होगा चारधाम ऑल वेदर परियोजना ऋषिकेश बाईपास निर्माण का काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.