• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Student Union Election Voting: छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित, इन कॉलेजों में एबीवीपी का कब्जा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 7, 2023
in Uttarakhand
0
Student Union Election Voting: छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित, इन कॉलेजों में एबीवीपी का कब्जा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेशभर में आज छात्र संघ चुनाव के लिए  मतदान हुआ। प्रदेश के राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी में आज छात्र संघ चुनाव हुए। तीन विश्वविद्यालय परिसरों में भी चुनाव हुए। कुछ महाविद्यालयों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चला। जिसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

डोईवाला कॉलेज में एबीवीपी का पांच सीटों पर कब्जा

शहीद दुर्गा मल पीजी कॉलेज डोईवाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अध्यक्ष समेत पांच सीटों पर जीत मिली है। महासचिव पद पर आजाद ग्रुप ने कब्जा जमाया है। छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई को एक भी सीट नहीं मिली। महाविद्यालय प्रशासन ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कर दिया है।

एमकेपी में सभी पदों पर एबीवीपी की जीत

देहरादून के एमकेपी कॉलेज में सभी पदों पर एबीवीपी की जीत हुई। वहीं, निर्दलिय प्रत्याशियों ने रिकाउंटिंग की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि अगर रिकाउंटिंग नहीं हुई तो वे शपथ नहीं ग्रहण करने देंगे। वहीं, एसजीआरआर पीजी कॉलेज में महासचिव पद पर एबीवीपी नीरज रतूड़ी जीते।

डीबीएस का परिणाम जारी
देहरादून के डीबीएस का परिणाम जारी हो गया है। चंदन सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

चकराता महाविद्यालय में निर्विरोध चुने गए छात्रसंघ पदाधिकारी

उत्तराखंड के महाविद्यालयों में आज सुबह से ही जहां एक ओर चुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है, वहीं चकराता के गुलाब सिंह महाविद्यालय में कई सालों से छात्रसंघ चुनाव में महाविद्यालय के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुनने की परंपरा बनी है। गुलाब सिंह महाविद्यालय में मात्र एक बार ही चुनाव हुए थे। उसके बाद छात्रों और अभिभावकों की सहमति से महाविद्यालय में प्रति वर्ष निर्विरोध सभी पदाधिकारियों को चुनने की परंपरा शुरू हुए है। इस साल भी ये परंपरा देखने को मिली। महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर विशाल वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निकिता राणा सहित अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों समेत अभिभावकों ने इसको लेकर खुशी जाहिर की है।

Previous Post

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे CM धामी, भगवान गणपति के दर्शन कर लिया आशिर्वाद

Next Post

Big Breaking: भाजपा ने बांटी जिम्मेदारी, यहां देखें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Big Breaking: भाजपा ने बांटी जिम्मेदारी, यहां देखें

Big Breaking: भाजपा ने बांटी जिम्मेदारी, यहां देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.