• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल शुरू; समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत छात्र ऑनलाइन देख सकेंगे परीक्षा, परीक्षाफल एवं क्रेडिट स्कोर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 15, 2023
in Uttarakhand
0
स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल शुरू; समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत छात्र ऑनलाइन देख सकेंगे परीक्षा, परीक्षाफल एवं क्रेडिट स्कोर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून।  सूबे के उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध करायें जायेंगे, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही समर्थ पोर्टल पर स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल शुरू कर दिया गया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विश्ववि़द्यालयों एवं महिवद्यालयों की तमाम शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। इसके अलावा छात्र-छात्राएं स्टूडेंट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से परीक्षा, परीक्षाफल, क्रेडिट स्कोर के साथ ही अपनी तमाम शैक्षिक उपलब्धियों की सूचनाएं भी प्राप्त कर सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा सूबे में उच्च शिक्षा के अंतर्गत कई पहलें शुरू की गई हैं। जिसमें समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया भी शामिल है। समर्थ पोर्टल पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र से कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यलायों के लिये ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत अब समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध करा दिये गये हैं। साथ ही पोर्टल पर ‘स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ शुरू कर एक नये डिजिटल युग की शुरूआत कर दी है। इस नये मॉड्यूल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एक क्लिक पर सभी सूचनाएं मिलेंगी। ‘स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ के अंतर्गत पंजीकृत छात्र स्टूडेंट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपनी समस्त शैक्षणिक उपलब्धियों से सम्बंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे साथ ही वह अपने क्रेडिट स्कोर, परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल पर एक्जाम फार्म, एडमिट कार्ड सहित परीक्षा व प्रवेश संबंधी तमाम सूचनाएं छात्रों को समय पर मिलेंगी। ‘स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ के माध्यम से पहली पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्रवेश के तुरंत पश्चात विश्वविद्यालय नामांकन संख्या भी उपलब्ध कर दी गई है, जबकि इससे पहले छात्र-छात्राओं को नामांकन संख्या परीक्षा फार्म भरने के उपरांत ही मिल पाता था। इस नये माडॅयूल के शुरू होने से छात्र-छात्राओं की तमाम समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है ताकि छात्र-छात्राओं के अमूल्य समय को बर्बाद होने से बचाया जा सके।उच्च शिक्षा में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल है। इससे प्रदेश के युवाओं को सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है जो निश्चत ही छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगी।- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Previous Post

पंचायत उपचुनाव के लिए इस दिन होगा मतदान, आचार संहिता लागू

Next Post

गंगोत्री हाईवे पर हादसा; भागीरीथी नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
गंगोत्री हाईवे पर हादसा; भागीरीथी नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत

गंगोत्री हाईवे पर हादसा; भागीरीथी नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.