• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, अवैध मदरसों के फंडिंग की होगी जांच, अब तक 136 मदरसे सील

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 25, 2025
in Uttarakhand
0
प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। दो दिन पूर्व उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में मदरसों को सील किया गया था। वहीं 22 मार्च को लक्सर तहसील के मखियाली कला और मखियाली खुर्द में लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ अवैध रूप से संचालित दो मदरसे सील किए। अब तक पूरे प्रदेश में 136 मदरसों को कागजात पूरे न होने पर सील किया जा चुका है जबकि, रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में 500 से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? क्या इसके पीछे धर्म की आड़ में कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध मदरसों को मिलने वाले धन के स्रोत की पूरी जांच की जाए और रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी जाए। सरकार को संदेह है कि इन मदरसों को हवाला या दूसरे देशों से फंडिंग मिल रही है, जिसे लेकर व्यापक जांच की तैयारी की जा रही है। राज्य में करीब 450 मदरसे पंजीकृत हैं, जो शासन को अपने दस्तावेज और आर्थिक गतिविधियों का पूरा ब्यौरा देते हैं। लेकिन दूसरी ओर, 500 से अधिक मदरसे बिना किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इन अवैध मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का सत्यापन और आर्थिक स्रोतों की जांच की जाएगी। कमेटी यह भी सुनिश्चित करेगी कि इन मदरसों को किस स्रोत से फंड मिल रहा है और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा है।

Previous Post

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत

Next Post

सरकार को कोर्ट की फटकार ,उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जल निकायों पर अतिक्रमण को लेकर नाराज

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
सरकार को कोर्ट की फटकार ,उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जल निकायों पर अतिक्रमण को लेकर नाराज

सरकार को कोर्ट की फटकार ,उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जल निकायों पर अतिक्रमण को लेकर नाराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.