• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

केदारनाथ धाम में सॉलिड वेस्ट निस्तारण का होगा अध्ययन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 23, 2023
in Uttarakhand
0
केदारनाथ धाम में सॉलिड वेस्ट निस्तारण का होगा अध्ययन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या के साथ ही कूड़ा निस्तारण का मामला भी गंभीर होता जा रहा है। बढ़ते
कूड़े से उत्तराखंड की आबोहवा और नदियां प्रदूषित हो रही हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मेंवेस्ट को सही तरीके से मैनेज नहीं किए जाने से हिमालय पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है।

श्रद्धालुओं के साथ ही धाम में बढ़ा कूड़ा 

बता दें कि सबसे चारधामों में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। केदारनाथ में लगातार बढ़ रही मानव गतिविधियों से भविष्य के लिये एक बड़ा संकट खड़ा हो रहा है। हिमालय को कई नदियों, झरनों और प्राकृतिक जल स्रोतों का भंडार माना जाता है। यहां से कई जलधाराएं बहती हैं। मौजूदा दौर में यहां के हालात बदल रहे हैं। उच्च हिमालय में स्थित केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं, जो अपने साथ कूड़ा-करकट, प्लास्टिक आदि लेजा रहे हैं। ये कूड़ा केदारनाथ धाम के चारों तरफ देखने को मिल रहे हैं। हालांकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का ही असर है कि इस बार केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग समेत यात्रा पड़ावों पर एकत्र किए गए कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण हो रहा है। इस यात्राकाल में इन स्थानों से अब तक 300 क्विंटल कूड़ा एकत्र किया जा चुका है, जिसे काम्पैक्ट करने के लिए सोनप्रयाग पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए सौ घोड़ा-खच्चर लगाए गए हैं।

सोलिड वेस्ट का निस्तारण एक बड़ी चुनौती

बात गंभीर इसलिए है क्योंकि भक्तों की संख्या बढ़ने के साथ ही घोड़े खच्चरों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी हुई है। उसे देखते हुए आगे आने वाले समय में सॉलिड वेस्ट का निस्तारण करना एक बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। अब इसके लिए पर्यटन विभाग एक विस्तृत अध्ययन करने जा रहा है। यह अध्ययन ऐसे संस्थान से कराया जाएगा, जिसने सॉलिड वेस्ट को लेकर कम से कम तीन वर्ष तक काम किया हो। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग ने इसके लिए 28 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।

गौर हो कि वर्ष 2022 में केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख से भी अधिक थी। इस वर्ष अभी तक 12 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि सितंबर तथा अक्टूबर में एक बार फिर यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। उम्मीद की जा रही है कि आगे आने वाले वर्षों में यह संख्या और अधिक बढ़ेगी। इन यात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ लाने-ले जाने के लिए घोड़े व खच्चर एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में इनकी संख्या लगभग 5000 है।

Tags: #ChardhamYatra #KedarnathDham #devotees #humanactivities #pilgrims #garbage #disposal #climate #rivers  #pollution #crisis #watersources #streamsflow #Himalayas #waste#cleanliness#horses#mules #solidwaste#tourismdepartment#Uttarakhand #uttarakhandnews
Previous Post

छह सितंबर से हो सकता है विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में होगा फौसला

Next Post

Mizoram Bridge Collapse: मिजोरम में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 17 लोगों की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Mizoram Bridge Collapse: मिजोरम में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 17 लोगों की मौत

Mizoram Bridge Collapse: मिजोरम में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 17 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.