• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर सिरोबगड़ पर खतरनाक हुई वाहनों की आवाजाही, तीन दशकों से सिरदर्द बना है ये डेंजर जोन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 10, 2024
in Uttarakhand
0
बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर सिरोबगड़ पर खतरनाक हुई वाहनों की आवाजाही, तीन दशकों से सिरदर्द बना है ये डेंजर जोन
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। ऐसे तीर्थयात्रियों के लिए बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर सिरोबगड़ डेंजर जोन एक बार फिर से सिरदर्द बनने लगा है। पहाड़ों में हुई बारिश के बाद सिरोबगड़ में भारी मलबा आ गया, जिस कारण हाईवे बंद हो गया। हाईवे को खोलने के लिए एनएच विभाग की मशीनें पहुंची, जिसके बाद किसी तरह हाईवे को आवाजाही लायक बनाया गया। यहां पर ऊपरी पहाड़ी से हर समय खतरा बना रहता है।

बता दें कि बदीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ डेंजर जोन का 3 दशक से ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। इसके विकल्प के रूप में बन रहा पपड़ासू-खांखरा बाईपास का निर्माण कार्य भी 6 साल से पूरा नहीं हो पाया है, जिस कारण चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले यात्रियों को इस जगह पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि, इस स्थान पर कई घटनाएं भी घट चुकी हैं। बावजूद इसके आज तक इसका ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है और न ही बाईपास ही बन पाया है।

बीती बुधवार देर रात हुई बारिश के कारण सिरोबगड़ की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। हाईवे बंद होने से दोनों ओर हजारों वाहन फंस गए। इसके बाद एनएच विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और हाईवे से मलबा साफ करने का काम किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को आवाजाही लायक बनाया गया।

केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलने जा रहे हैं और अभी से ही तीर्थयात्रियों को मुसीबतों से गुजरना पड़ रहा है। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे के कई जगहों पर ऐसे डेंजर जोन हैं, जहां पर आवागमन करना किसी खतरे से खाली नहीं है। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि सिरोबगड़ डेंजर जोन का ट्रीटमेंट अभी तक नहीं हो पाया है।

चारधाम ऑल वेदर सड़क परियोजना के तहत सिरोबगड़ डेंजर जोन के विकल्प के रूप में पपड़ासू-खांखरा बाईपास निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यह कार्य पिछले 6 सालों से धीमी गति से चल रहा है। बाईपास के तहत तीन पुलों का निर्माण होना है, जिसमें अभी तक एक भी पुल नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना ऑल वेदर सड़क का काम पूरा न होने श्रद्धालुओं को मुसीबतों से गुजरना पड़ रहा है। यात्रा के शुरुआत में ही दिक्कतें पैदा होने से अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।

Tags: #chardhamyatra2024  #ChardhamYatra#heavy #debris #highway#NHdepartment #machines #roadblock #Rudraprayag #Sirobagarh #DangerZone #Badrinath #NationalHighway  #pilgrims  #rain #mountains
Previous Post

Chardham Yatra 2024: केदारनाथ के बाद खुले गंगोत्री धाम के कपाट…चारधाम यात्रा का हुआ आगाज

Next Post

उत्तराखंड पंचकेदार :तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
उत्तराखंड पंचकेदार :तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

उत्तराखंड पंचकेदार :तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.