• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए नए साल में अच्छी खबर, शिक्षकों की कमी होगी दूर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 2, 2024
in Uttarakhand, शिक्षा
0
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए नए साल में अच्छी खबर, शिक्षकों की कमी होगी दूर
0
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए नए साल में अच्छी खबर है। विद्यालयों में पिछले तीन साल से बनी शिक्षकों की कमी इस साल दूर होने जा रही है। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित 1,478 शिक्षकों में से इन विद्यालयों में खाली 827 पदों पर शिक्षकों की तैनाती होगी।

तीन जनवरी को होगी काउंसलिंग

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, प्रवक्ताओं के पदों के लिए आज से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग होगी, जो दो दिन तक चलेगी, जबकि सहायक अध्यापक एलटी के पदों के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशालय में तीन जनवरी को काउंसलिंग होगी। आपको बता दें कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में से हर ब्लॉक में दो विद्यालयों को वर्ष 2020 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। तय किया गया था कि राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से अपने संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों का स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से इन विद्यालयों के लिए चयन किया जाएगा।

शिक्षकों की मेरिट के आधार पर विद्यालयों में तैनाती की जाएगी

शुरुआत में कुछ शिक्षकों का इन विद्यालयों के लिए चयन किया गया था, लेकिन इसके बाद स्क्रीनिंग परीक्षा न होने से शिक्षकों के 827 पद पिछले काफी समय से खाली चल रहे थे। पिछले साल इन पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रभारी शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 1478 शिक्षक इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 654 प्रवक्ता हैं। गढ़वाल मंडल में 393 सहायक अध्यापक एलटी और कुमाऊं मंडल में 431 सहायक अध्यापकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन इन विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 543, गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 151 और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 133 पद खाली हैं। काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों की मेरिट के आधार पर विद्यालयों में तैनाती की जाएगी।

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद अपने संवर्ग में तैनाती दी जाएगी। जो महिला संवर्ग का है, उसे महिला और जो सामान्य का है, उसे उसी संवर्ग में भेजा जाएगा। – एमएस बिष्ट, प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक

Previous Post

हिट एंड रन कानून के विरोध का व्यापक असर, पेट्रोल की कमी शुरू, तेल भरवाने को उमड़ी भारी भीड़

Next Post

Drivers Strike को लेकर Transport Association का ऐलान, हड़ताल खत्म!

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Drivers Strike को लेकर Transport Association का ऐलान, हड़ताल खत्म!

Drivers Strike को लेकर Transport Association का ऐलान, हड़ताल खत्म!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.