• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बजट सत्र का दूसरा दिन; ये अध्यादेश होंगे पेश, गन्ना किसानों के समर्थन में कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 14, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
बजट सत्र का दूसरा दिन; ये अध्यादेश होंगे पेश, गन्ना किसानों के समर्थन में कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन आज विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल और शून्य काल में विपक्ष सरकार को प्रश्नों के माध्यम से घेरने का प्रयास करेगा। इसके साथ ही आज सदन के पटल पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश, 2023 को रखा जाएगा। वहीं सत्र से पहले कांग्रेस के विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। गन्ना किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस विधायको ने प्रदर्शन किया।

 

कांग्रेसियों ने हाथों में गन्ना लेकर किया प्रदर्शन

सदन की कार्रवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आए। कांग्रेस विधायक बड़ी सख्ंया में विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और विधायकों ने गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका।

 

पटल पर रखा जाएगा उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश

दरअसल, भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड सरकार ने परीक्षा में हो रही धांधली पर लगाम लगाए जाने को लेकर नकल विरोधी कानून बनाया। इस कानून को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई थी। लिहाजा, अब विधानसभा सदन के पटल पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश 2023 को रखा जाएगा। इसके साथ ही आज विधानसभा सदन के पटल पर 6 विधेयक पुनर्स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 12 विधेयक अधिनियम बन जाएंगे। इसके अलावा कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन को भी सदन में रखा जाएगा।

 

सदन के पटल पर छह विधेयक किए जायेंगे पुनर्स्थापित

उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन (संशोधन) विधेयक, 2023 को पुनर्स्थापित किया जाएगा

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी रुड़की (संशोधन) विधेयक, 2023 को पुनर्स्थापित किया जाएगा

उत्तराखंड सेवा का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को पुनर्स्थापित किया जाएगा

उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक, 2023 को पुनर्स्थापित किया जाएगा

सरकारी अनुदान अधिनियम, 1895 (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक, 2023 को पुनर्स्थापित किया जाएगा

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2023 को पुनर्स्थापित किया जाएग

 

कांग्रेस लाएगी काम रोको प्रस्ताव

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मंगलवार को चर्चा के दौरान हम अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही सदन में काम रोको प्रस्ताव के तहत भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग का मुद्दा उठाएंगे।

 

शिक्षकों का विधानसभा कूच आज

उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर आज भराड़ीसैंण विधानसभा कूच का एलान किया है। शिक्षकों का कहना है सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि सेवा प्रभावित किए बिना अतिथि शिक्षकों को ब्लॉक में संबद्ध किया जा सकता है, लेकिन ऐसा न कर उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। जिससे अतिथि शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा, अतिथि शिक्षकों की गृह जिलों में तैनाती की मांग पर भी अमल नहीं हुआ। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश के दौरान मानदेय दिया जा रहा है, लेकिन पौड़ी और चमोली जिले के शिक्षकों को इस अवधि का मानदेय नहीं मिल रहा। कहा कि अतिथि शिक्षकों की स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व अवकाश एवं हड़ताल की अवधि के मानदेय की मांग पर भी अमल किया जाए।

Previous Post

धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, पढ़िए

Next Post

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पहुंचे उत्तदरकाशी, हर्षिल घाटी के ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पहुंचे उत्तदरकाशी, हर्षिल घाटी के ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पहुंचे उत्तदरकाशी, हर्षिल घाटी के ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.