• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

झंडा मेला के लिए उमड़ने लगी संगतें, 12 मार्च को चढ़ाए जाएंगे झंडे जी, रूट रहेंगे डायवर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 10, 2023
in Uttarakhand
0
झंडा मेला के लिए उमड़ने लगी संगतें,  12 मार्च को चढ़ाए जाएंगे झंडे जी, रूट रहेंगे डायवर्ट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। 12 मार्च को झंडे जी के मेले का आयोजन राजधानी देहरादून में होगा। देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देहरादून दरबार साहिब पहुंचने लगी हैं। विदेशों के साथ हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग जगहों से भारी संख्या में श्रद्धालु देहरादून पहुंच रहे हैं। इस बार लगभग 100 साल के लम्बे इंतजार के बाद दर्शनी गिलाफ संसार सिंह जिला जालन्धर को सौभाग्य मिला है। झंडे जी मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस नेभी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यातायात पुलिस नेभी मेलेके दौरान डाइवर्ट प्लान तैयार कर लिया है।

12 मार्च को होगा झंडे जी का आरोहण
बता दें 12 मार्च सुबह 8 बजे से 9 बजे तक झंडा जी को उतारने का कार्यक्रम आयोजित होगा। सेवकों द्वारा झंडा जी को दही, घी, गंगाजल और पंचामृत से स्नान करवाने के बाद झंडे जी पर सादा गिलाफ चढ़ाने का कार्यक्रम किया जाएगा। उसके बाद शाम को सेवकों द्वारा झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के बाद महंत देवेंद्र दास द्वारा झंडे जी का आरोहण किया जाएगा।

150 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
हर साल की तरह इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसको देखते हुए पुलिस सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में जुटी हुई है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देहरादून से कई पुलिसकर्मी गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए मांगे गए हैं। ऐसे में झंडे जी मेले के दौरान सुरक्षा ट्रैफिक व्यवस्था संभालना देहरादून पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है। एसपी सिटी ने कहा झंडा जी मेले को देखते हुए मेले के ऑर्गनाइजरों के साथ मीटिंग की गई है। जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही मेले में अतरिक्त फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है। अस्थाई चौकी भी बना दी गई है। मेले में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

रूट रहेंगे डायवर्ट
दूसरी और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी में एसपी ट्रैफिक भी जुटे हुए हैं। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि झंडे जी मेले को देखते हुए डायवर्जन ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इसकी जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी जाएगी। जिससे किसी भी तरीके से जाम की स्थिति न बने। कई जगहों से ट्रैफिक बंद किया जाएगा। सिंगल लेन में वाहनों की आवाजाही होगा।

Previous Post

प्रदेश में बिजली संकट की आशंका, सरकार ने तैयार किया ये प्लान

Next Post

पतंजलि योगपीठ की तीसरी मंजिल से मरीज कूदा, मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
Next Post
पतंजलि योगपीठ की तीसरी मंजिल से मरीज कूदा, मौत

पतंजलि योगपीठ की तीसरी मंजिल से मरीज कूदा, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.