• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हाउस ऑफ हिमालयाज के कॉर्ट का उद्घाटन करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 25, 2025
in Uttarakhand
0
हाउस ऑफ हिमालयाज के कॉर्ट का उद्घाटन करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रविवार को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित हाथीबड़कला स्थित सेन्ट्रियो मॉल में हाउस ऑफ हिमालयाज के कार्ट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों का निरीक्षण किया और हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत उपलब्ध विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटल पेमेंट के माध्यम से कार्ट से खरीददारी भी की।
इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गांव की महिलाएं भी तकनीक से जुड़ रही हैं और डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर रही हैं, जो कि एक सशक्त और समावेशी भारत की दिशा में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण समुदाय विशेषकर महिलाओं के सतत आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने विशेष रूप से फिल्म्स, परफ्यूम्स, उत्तराखंड रेशम के शॉल और स्टोन प्रोडक्ट्स की सराहना की और सुझाव दिया कि इन प्रीमियम उत्पादों को इस प्रकार प्रदर्शित किया जाए ताकि वे आमजन को आकर्षित कर सकें और मॉल की प्रकृति के अनुसार उपयुक्त स्थान पर प्राइम लोकेशन में रखे जाएं।
ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज एक अम्ब्रेला ब्रांड है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 को वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल अभियान के तहत किया था। इसका उद्देश्य उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों, महिला किसानों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रीमियम उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक लगभग 67 हजार स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं, जो करीब 4.92 लाख ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को संगठित करते हैं। वर्तमान में 1.63 लाख महिलाएं ष्लखपति दीदीष् बन चुकी हैं, जो वार्षिक एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से अब तक करीब 1.50 करोड़ से अधिक के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। इन उत्पादों को ई-कॉमर्स और क्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेज़न, ओएनडीसी और जिओमार्ट के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुँचाया जा रहा है। साथ ही लूलू ग्रुप, स्पाइसेस बोर्ड और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग जैसी संस्थाओं के साथ एमओयू भी किए गए हैं। मंत्री जोशी ने बताया कि देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाद अब सेन्ट्रियो मॉल में यह कार्ट लॉन्च किया गया है, जिससे हिमालयी उत्पाद अब शहरी ग्राहकों के लिए भी आसानी से सुलभ होंगे। मंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह पहल राज्य में गरीबी उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
इस दौरान अपर सचिव झरना कमठान, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भावना चौधरी, ज्योति कोटिया, उपायुक्त ग्राम्य विकास एके राजपूत सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश — नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए ठोस रणनीति बनाएं

Next Post

मालन पुल सहित 07 योजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post

मालन पुल सहित 07 योजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.