• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

रुद्रपुर में डबल मर्डर से सनसनी; धारदार हथियारों से दंपति की हत्या

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 3, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
रुद्रपुर में डबल मर्डर से सनसनी; धारदार हथियारों से दंपति की हत्या
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर डबल मर्डर से दहल गया। यहां दंपति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। दोनों को धारदार हथियारों से मारा गया है। घटना का विरोध कर रही महिला की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। डबल मर्डर की ये घटना उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 7 आजाद नगर की है।  इस घटना के बाद रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के जवानों के साथ आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। डबल मर्डर किसने और क्यों किया इसकी तफ्तीश चल रही है।

जानकारी के मुताबिक संजय यादव निवासी आजमगढ़ अपनी पत्नी सोनाली और दो बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में अपनी ससुराल में रह रहे थे। देर रात संजय, सोनाली और उसकी बेटी एक कमरे में सो रहे थे। सास और बेटा एक कमरे में सो रहे थे। रात में एक अज्ञात युवक घर में घुस आया और धारदार हथियार से संजय की गला रेत कर हत्या कर दी। आवाज सुन कर संजय की नाबालिग बेटी जग गई।  जिसके बाद अज्ञात हमलावर ने उसकी मां पर भी हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान बच्ची नानी के पास भाग गई। बच्ची की आवाज सुन कर नानी बाहर आई तो बदमाश ने नानी (गौरी मंडल) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान भाई और बहन शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गए। शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को जुटते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति भी दिखाई दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि बुधवार देर रात थाना पुलिस को डबल हत्याकांड की सूचना मिली थी।जांच में पुलिस टीम को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: #bhumafia #mafia #nagarnigam #landdispute #freehold #hotel #protest #swarajsewadal #chiefminister #pushkarsinghdhami #cmdhami #atikramanabhiyan #encraochment #patelchauk #haldwani #uttarakhand
Previous Post

भू कानून समेत इन मांगों को लेकर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे राज्य आंदोलनकारी

Next Post

पौड़ी में बेकाबू होकर खाई में गिरी वाहन, चालक की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
पौड़ी में बेकाबू होकर खाई में गिरी वाहन, चालक की मौत

पौड़ी में बेकाबू होकर खाई में गिरी वाहन, चालक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.