• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

रुड़की:जहां हुआ था क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, फिर उसी जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, वीडियो आया सामने

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 16, 2023
in Uttarakhand
0
रुड़की:जहां हुआ था क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, फिर उसी जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, वीडियो आया सामने
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुड़की। रुड़की में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में नोएडा निवासी चार लोग घायल हो गए। हादसे बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाकर जाम खुलवाय। बता दें कि यह हादसा ठीक उसी जगह हुआ जहां पर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार पलटी थी।

दरअसल, रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन कस्बे के पास एक कार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसके बाद हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में नोएडा निवासी चार दोस्त घायल हो गए, वहीं हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका विडिया सामने आया है।

http://panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-16-at-11.30.54-AM.mp4

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा उप्र निवासी साहिल, सावन, प्राची गौतम व श्रुती कार से हरिद्वार जा रहे थे। इनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही कार मोहम्मदपुर जट में हाईवे पर बने कट के पास पहुंची तो आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से कार टकरा गई। इसके बाद कार साइड से निकल रही एक हरियाणा रोडवेज की बस से टकराते हुए बाल-बाल बची। इसके बाद कार हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए काफी दूर तक घिसटते चली गई,जिसके बाद कार पलट गई। हादसा होता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई,जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में साहिल,सावन,प्राची,श्रुती गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

बता दें कि बुधवार को यह हादसा ठीक उसी जगह पर हुआ जहां पर 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर आ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद इनकी कार जलकर राख हो गई थी।

Previous Post

इतने समय के लिए फ्री में होगा Aadhaar अपडेट, जल्द उठाए मौके का फायदा

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाई फूलदेई

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाई फूलदेई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाई फूलदेई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.