• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, रातभर खाई में तड़पते रहे लोग, एक की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 22, 2024
in Uttarakhand
0
यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, रातभर खाई में तड़पते रहे लोग, एक की मौत
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 24 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका खाई से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग-ग्वेफड़-भुनका मोटरमार्ग पर वाहन रुद्रप्रयाग की तरफ से आ रहा था। तभी बीच रास्ते में भुनका के पास ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खो गया और वाहन बेकाबू होकर सीधे खाई में जा गिरा।

हादसे की जानकारी पुलिस को सुबह लगी। बताया जा रहा है कि सुबह स्कूल जा रहे बच्चों को खाई में कार गिरी हुई दिखी। उन्होंने इसके बारे में ग्रामीणों को बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरी और वाहन सवार लोगों का रेस्क्यू किया।

पुलिस ने बताया कि वाहन में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त 24 साल के प्रीतम सिंह निवासी भुनका के रूप में हुई है, जबकि 35 साल के सूरज सिंह निवासी भुनका गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शव निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और जिला पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसस का मिजाज; इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Next Post

दहेज न मिलने पर कातिल बना पति, नवविवाहिता को गला घोंटकर मार डाला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
दहेज न मिलने पर कातिल बना पति, नवविवाहिता को गला घोंटकर मार डाला

दहेज न मिलने पर कातिल बना पति, नवविवाहिता को गला घोंटकर मार डाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.