• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अधिकारियों के साथ ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया मालन पुल का निरिक्षण, आपदा सचिव को लगाई फटकार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 14, 2023
in Uttarakhand
0
अधिकारियों के साथ ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया मालन पुल का निरिक्षण, आपदा सचिव को लगाई फटकार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल गुरुवार की सुबह पिलर धंसने से बीच से टूट गया। पुल टूटने की वजह पुल की सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर लापरवाही हुई। वहीं पुल टुटने से कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क एक-दूसरे से कट गया। घटना के बाद कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नदी पर सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर आपदा सचिव को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नदी पर सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर आपदा सचिव की ओर से लापरवाही बरती गई है। फोन पर बात करते हुए ऋतु खंडूड़ी भूषण काफी गुस्से में नजर आईं, जिसको लेकर कोटद्वार विधायक ने आपदा सचिव से जवाब मांगा है।

सुरक्षा दीवार नहीं होने के चलते ढहा पुल
नदी पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के चलते बरसाती पानी के तेज बहाव में पुल ढह गया। इस लापरवाही पर कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा को फोन पर जमकर फटकार लगाई। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि पुल ढह जाने की सारी जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने कहा कि मालन नदी पर पहले से ही सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर आपदा सचिव से पत्राचार किया गया था। यहां तक बतौर विधानसभा अध्यक्ष और विधायक उन्होंने भी नदी पर सुरक्षा दीवार हेतु प्रस्ताव भेजा था। जिसे सिरे से खारिज कर दिया गया और कहा गया कि यह मानकों पर खरा नहीं उतरता। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि अब जब पुल ढह गया है कि दीवार निर्माण की अहमियत सामने आ रही है। कहा कि इस पुल के माध्यम से कोटद्वार और भाबर क्षेत्रों के दर्जनों गांवों को जोड़ा हुआ था, जो कि अब अलग-थलग हो चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल मालन नदी में आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
इस मुश्किल स्थिति में आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद करने हेतु हम प्रतिबद्ध है। pic.twitter.com/c1lqd2Vtok

— Ritu Khanduri Bhushan (@RituKhanduriBJP) July 14, 2023

खनन से पुलों की बुनियाद हुई खोखली

बता दें कि क्षेत्र में वर्ष 2017 से 2021 के बीच रीवर ट्रेनिंग के नाम पर हुए खनन ने पुलों की बुनियाद खोखली कर दी। बीते वर्ष सितंबर में जब सुखरो नदी पर बने पुल का पिलर धंसा, तभी यह स्पष्ट हो गया था। तब लोनिवि ने सुखरो पुल की मरम्मत की, लेकिन मालन नदी पर बने पुल का न तो उपचार हुआ और न खनन ही रोका गया। छह दिन तक हुई वर्षा से मालन नदी उफान पर है। इससे पुल के पिलर ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा था।

पिलर धंसने से पुल का एक हिस्सा नदी में समाया

लोनिवि पिछले तीन-चार दिन से जेसीबी की मदद से नदी के बहाव को डायवर्ट कर पिलर बचाने का प्रयास कर रहा था। गुरुवार सुबह भी वर्षा के बीच लोनिवि दुगड्डा की टीम इस कार्य में जुटी थी। तभी करीब 10 बजे पिलर संख्या नौ के अचानक धंसने से पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मालन सहित क्षेत्र के सात पुलों की मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने के लिए शासन को 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन बजट नहीं मिला। खनिज न्यास निधि में भी पुलों की सुरक्षा को प्रस्ताव भेजा, मगर धनराशि स्वीकृत नहीं हुई।

25 हजार लोग प्रभावित

325 मीटर स्पान के इस पुल का निर्माण वर्ष 2010 में 12.35 करोड़ रुपये से हुआ था। पुल टूटने से 25 हजार की आबादी का कोटद्वार से सीधा संपर्क कट गया है। अब इन्हें कोटद्वार पहुंचने के लिए पांच किमी अतिरिक्त चलना पड़ेगा। यह वैकल्पिक मार्ग कच्चा और सिंगल लेन है। इसमें दो बरसाती नाले भी पड़ते हैं, जो वर्षाकाल में उफान पर रहते हैं।

Tags: #kotdwar #ritukhanduri #speaker #malanpull #pauri#monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster#nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide
Previous Post

IAF Agniveer : एयरफोर्स अग्निवीर 3500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Next Post

Chandrayaan-3: चांद पर लहराएगा भारता का परचम, चंद्रयान 3 हुआ लॉन्च

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Chandrayaan-3: चांद पर लहराएगा भारता का परचम, चंद्रयान 3 हुआ लॉन्च

Chandrayaan-3: चांद पर लहराएगा भारता का परचम, चंद्रयान 3 हुआ लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.