• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सुबह-सुबह तेज धमाके से दहल उठा ऋषिकेश, गैस सिलेंडर फटने से धमाका; झुलसी तीन जान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 18, 2024
in Uttarakhand
0
सुबह-सुबह तेज धमाके से दहल उठा ऋषिकेश, गैस सिलेंडर फटने से धमाका; झुलसी तीन जान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के समीप स्थित शिवाजी नगर क्षेत्र की आबादी शनिवार की सुबह तेज धमाकों से दहल उठी। इस दौरान सभी लोग घर से बाहर निकल आए। यहां गली नंबर 18 ए में बने एक गौआश्रम मैं गैस सिलेंडर फटने से भयंकर अग्नि कांड हो गया। भीषण आग से अंदर बंधे तीन गोवंशी जल गए। गौआश्रम में करीब 12 लोग मौजूद थे। किसी तरह सभी ने भाग करके अपनी जान बचाई। हादसे में एक साध्वी झुलस गई है। वहीं फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना में एक साथ भी झुलसी

बताया जा रहा है कि यहां सुबह-सुबह रसोई में कुछ बनाया जा रहा था। भूसे का ढेर भी यहां काफी मात्रा में लगा हुआ है, जिसमें आग लगी। हरिद्वार से एक साध्वी अपने माता-पिता को लेकर यहां आई थी उसे एम्स में जाना था, वह भी आग से झुलस गई है। पुलिस के अनुसार यहां पर करीब 12 लोग रात में ठहरे हुए थे। मौके पर पहुंचे एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया हैं, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अवैध रूप से संचालित हो रहा था गौआश्रम

शिवाजी नगर के भीतर से होकर जाने वाले नाले के ऊपर अतिक्रमण करके मोनी बाबा नाम के एक व्यक्ति ने गौआश्रम बना रखा है। यहां गोवंश ही नहीं बल्कि आश्रम मलिक के द्वारा यहां अवैध रूप से मरीज और उनके तीमारदारों को ठहराया जाता है। जिनका कुछ भी लेखा-जोखा आश्रम स्वामी के द्वारा नहीं रखा जाता है। शनिवार की सुबह जब यह अग्निकांड हुआ तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आवश्यक जानकारी जुटाने में काफी परेशानी आई। इस घटना ने शिवाजी नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले इस तरह के पेइंग गेस्ट हाउस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Previous Post

Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

Next Post

उत्तराखंड में फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे में 14 घटनाएं; 16 हेक्टेयर वन संपदा स्वाहा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे में 14 घटनाएं; 16 हेक्टेयर वन संपदा स्वाहा

उत्तराखंड में फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे में 14 घटनाएं; 16 हेक्टेयर वन संपदा स्वाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.