• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऋषिकेश में PWD की लापरवाही: जानलेवा बनी सड़क; 15 दिन में हो चुके हैं आधा दर्जन हादसे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 3, 2023
in Uttarakhand
0
ऋषिकेश में PWD की लापरवाही: जानलेवा बनी सड़क; 15 दिन में हो चुके हैं आधा दर्जन हादसे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वीरभद्र रोड पर बने गड्ढे स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। दरअसल एक युवक गिरकर घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को 108 के माध्यम से एम्स में भर्ती करवाया।

बता दें कि ये पहला हादसा नहीं है, वीरभद्र रोड पर  बीते 15 दिनों के अंदर 6 लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लगातार हादसों के बावजूद भी विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है। वहीं स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कर पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में अब स्थानीय लोग विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि सड़क पर एक के बाद एक गड्ढे हो रहे हैं, जबकि सड़क अभी कुछ महीना पहले ही बनी है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ ठेकेदार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर गड्ढे होने के बावजूद भी विभाग इस पर ध्यान नहीं देता है, जिसकी वजह से लगातार हादसे होते रहते हैं।

प्रत्यक्षदर्शी धन सिंह का कहना है कि विभाग की लापरवाही लगातार लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। आए दिन यहां पर दुर्घटना हो रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जिसके बाद मौके का मुआयना करने के बाद संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags: #Potholes #VeerbhadraRoad #passers-by #PublicWorksDepartment #roadaccidents #injured #HOSPITALS #Rishikesh
Previous Post

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Next Post

भू कानून समेत इन मांगों को लेकर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे राज्य आंदोलनकारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
भू कानून समेत इन मांगों को लेकर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे राज्य आंदोलनकारी

भू कानून समेत इन मांगों को लेकर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे राज्य आंदोलनकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.