• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऋषिकेश में बारिश का कहर, उफानाए नाले में बहा एक व्यक्ति; मौत, देखें वीडियो

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 8, 2023
in Uttarakhand
0
ऋषिकेश में बारिश का कहर, उफानाए नाले में बहा एक व्यक्ति; मौत, देखें वीडियो
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 ऋषिकेश। उत्तराखंड में बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। पहाड़ों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश कई लोगों की जान पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। पहाड़ों में जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर हैं। वहीं ऋषिकेश के शिवपुरी के बडल गांव में भारी बारिश के चलते करीब 40 साल बाद बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से एक कैंप भी बह गया। इस दौरान कैंप में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए भागे। लेकिन गौतम सिंह भंडारी नाम का कर्मचारी बरसाती नाले की चपेट में आने से पानी के साथ बह गया। बहाव इतना अधिक था कि रात के समय एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर कर्मचारी का कुछ पता नहीं चला। सुबह कुछ दूरी पर गौतम सिंह भंडारी का शव बरामद हुआ है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2023/08/videoplayback.mp4

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बंद

उधर, भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोता घाटी के पास बाधित हो गया है। भारी बारिश से हाईवे का आधा हिस्सा ढह गया है। वहीं यातायात बाधित होने से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। वहीं ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कौड़ियाला के पास बंद होने से कई यात्री फंस गए हैं। साथ ही वाहन चालक सड़क खुलने की इंतजार कर रहे हैं। जिसको देखते हुऐ जब तक सड़क नही जिला प्रशासन के द्वारा यात्रा रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल कीर्तिनगर उपजिलाधिकारी और पुलिस को मार्ग पर फंसे यात्रियों से संपर्क कर मदद करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris  #meteorologicaldepartment #bikramsingh #weatherforecast#thuderstorm #storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #rescue #camp #shivpuri #RishikeshBadrinathNationalHighway #totaghati #Tehri #rishikesh #uttarakhand
Previous Post

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, उफान पर नदियां; 210 सड़के बंद

Next Post

केदारघाटी में बड़ा हादसा, जमींदोज हुई तीन मंजिला बिल्डिंग, देखें वीडियो

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
केदारघाटी में बड़ा हादसा, जमींदोज हुई तीन मंजिला बिल्डिंग, देखें वीडियो

केदारघाटी में बड़ा हादसा, जमींदोज हुई तीन मंजिला बिल्डिंग, देखें वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.