• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 11, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश का तांडव जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हाल बेहाल है। बीते कई दिनों से भारी बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई हुई है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं अभी भी बारिश से कोई राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून पौड़ी और टिहरी में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां आज गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट है।

14 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश 

बता दें कि बारिश का क्रम आगामी 14 अगस्त तक बने रहने की आशंका है। बीते तीन दिनों से दून के कई इलाकों में भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। रोजाना एक से दो दौर भारी वर्षा के दर्ज किए जा रहे हैं। मालदेवता और सहस्रधारा क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मालदेवता के सरखेत में सड़कें बहने के साथ ही विद्युत पोल बह गए हैं। बांदल नदी के उफान पर होने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही ठप है।

ऋषिकेश में बादल फटा 

बुधवार रात को ऋषिकेश के नीलकंठ क्षेत्र में बादल फटा। इस दौरान रातभर में 434 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि ऋषिकेश क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर हुई अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। इसके अलावा नरेंद्रनगर में 180 मिमी, कालसी में 173 मिमी, हरिपुर में 144 मिमी, यमकेश्वर में 133 मिमी, टनकपुर में 125 मिमी और रायवाला में 123 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris  #meteorologicaldepartment #bikramsingh #weatherforecast#road #vanished #Samvaad365#thuderstorm #storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #rescue
Previous Post

उत्तराखंड में आफत बनकर बरसा रही बारिश, दीवार तोड़कर घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत

Next Post

उत्तराखंड में नई MSME नीति की अधिसूचना जारी; महिलाओं, SC-ST और दिव्यांगों को मिलेगी 5% अतिरिक्त सब्सिडी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में नई MSME नीति की अधिसूचना जारी; महिलाओं, SC-ST और दिव्यांगों को मिलेगी 5% अतिरिक्त सब्सिडी

उत्तराखंड में नई MSME नीति की अधिसूचना जारी; महिलाओं, SC-ST और दिव्यांगों को मिलेगी 5% अतिरिक्त सब्सिडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.