• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सचिवालय में भर्ती फर्जीवाड़ा, फेक अपॉइन्टमेंट लेटर नौकरी लेने पहुंची महिला, 2 लोग हिरासत में

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 24, 2023
in Uttarakhand
0
सचिवालय में भर्ती फर्जीवाड़ा, फेक अपॉइन्टमेंट लेटर नौकरी लेने पहुंची महिला, 2 लोग हिरासत में
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा बैकडोर भर्ती मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और फर्जीवाड़े से विधानसभा और सचिवालय में हड़कंप मच गया है। मामला फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर विधानसभा सचिवालय में नियुक्ति पाने का है, जिसको लेकर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

महिला और उसके एक पुरुष साथी को हिरासत में लिया

दरअसल विधानसभा सचिवालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर नियुक्ति पाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बता दें कि विधानसभा में आज सोनल भट्ट नाम की महिला एक फर्जी पत्र के साथ नियुक्ति पाने के लिए पहुंची। इस दौरान इस पत्र पर संदेह होने के बाद विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने उक्त महिला और उसके एक पुरुष साथी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन दोनों को ही सचिवालय लाया गया। वहां उनसे पूछताछ भी की गई। इनके द्वारा बताया गया कि एक महिला द्वारा उन्हें यह नियुक्ति पत्र दिया गया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में रक्षक पद के लिए नियुक्ति लेने का प्रयास किया। अब संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पत्र को फर्जी बताया जा रहा है। यह पत्र 3 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें अपर सचिव सचिवालय प्रशासन के तौर पर आलोक कुमार नाम लिखा हुआ है।

नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज

सुरक्षा से जुड़े अधिकारी ने बताया कि इस नाम का कोई भी अधिकारी सचिवालय में मौजूद नहीं हैं और यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद महिला और उसके साथी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में अब नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। साथ ही फर्जी पत्र देने वाली महिला को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

गौर हो कि विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में सरकार की विधानसभा भर्ती को लेकर जमकर किरकिरी हुई थी। मामला दिल्ली तक जा पहुंचा था। मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने कई लोगों को बर्खास्त करने के बाद मामले को कुछ ठंडा किया। अब एक बार फिर विधानसभा सचिवालय में फर्जी नियुक्ति का मामला अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया है।

Previous Post

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट ऑनलाइन बुक करने के चक्कर में उड़ गए लाखों रुपए, पढ़िए पूरा मामला

Next Post

सावधान! नहीं फोलो किए ये ट्रैफिक रूल तो सीधे कैंसिल होगा आपका डीएल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
सावधान! नहीं फोलो किए ये ट्रैफिक रूल तो सीधे कैंसिल होगा आपका डीएल

सावधान! नहीं फोलो किए ये ट्रैफिक रूल तो सीधे कैंसिल होगा आपका डीएल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.