• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarkashi Tunnel Reacue:  21 दिसंबर को होगा रैट माइनर्स का सम्मान, सीएम धामी भी करेंगे मुलाकात

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 17, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarkashi Tunnel Reacue:  21 दिसंबर को होगा रैट माइनर्स का सम्मान, सीएम धामी भी करेंगे मुलाकात
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स को उत्तराखंड सरकार 21 दिसंबर को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करेगी। समारोह का आयोजन देहरादून में किया जाएगा। इस दौरान रैट माइनर्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके लिए रैट माइनर्स की टीम को देहरादून आने का बुलावा भेजा गया है। रैट माइनर्स टीम के लीडर वकील हसन ने भी इसकी पुष्टि की है।

सही टाइम पर रैट माइनर्स ने संभाला था मोर्चा

सिलक्यारा सुरंग में जब औगर मशीन से ड्रिलिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाया, तब रैट माइनर्स ने मोर्चा संभाला था और सुरंग में फंसे श्रमिकों तक निकास सुरंग पहुंचाई। इसके बाद 17 दिन से फंसे श्रमिक बाहर निकल पाए। बचाव अभियान संपन्न होने के बाद 29 नवंबर को मुख्यमंत्री ने रैट माइनर्स टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की थी, जिसके मिलने का रैट माइनर्स को इंतजार है। इस संबंध में दैनिक जागरण ने 10 दिसंबर के अंक में ‘सिलक्यारा के हीरो: रैट माइनर्स को सहायता का इंतजार’ शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी। अब शासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए देहरादून में रैट माइनर्स के सम्मान की तैयारी की है।

सम्मान समारोह में किया गया आमंत्रित

हाल ही में शासन ने जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी से रैट माइनर्स के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया। रैट माइनर्स के आने और जाने की व्यवस्था भी सरकार कर रही है।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

वकील हसन, मुन्ना कुरैशी, मोनू कुमार, फिरोज कुरैशी, नासिर खान, जतिन, देवेंद्र कुमार, इरशाद अंसारी, राशिद अंसारी, नसीम मलिक, सौरभ, अंकुर। सभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले हैं।

Previous Post

ITBP Ration Scam: मीट-चिकन की खरीद का फर्जी बिल दिखाकर अफसरों ने डकारे 70 लाख; अब होगी जांच

Next Post

राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में उत्साह, हिंदू रहवासियों ने रैली निकालकर मनाया जश्न

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में उत्साह, हिंदू रहवासियों ने रैली निकालकर मनाया जश्न

राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में उत्साह, हिंदू रहवासियों ने रैली निकालकर मनाया जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.