• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर ली रेस्क्यू मिशन की जानकारी सीएम बोले- “दे रहें हैं अपना बेस्ट “

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 28, 2023
in Uttarakhand
0
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर ली रेस्क्यू मिशन की जानकारी सीएम बोले- “दे रहें हैं अपना बेस्ट “
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मंगलवार सुबह एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। बातचीत में उन्होंने उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मजदूरों के स्वास्थय के बारे में पूछा साथ ही रेस्क्यू में चल रहे ड्रिलिंग कार्य की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री से ली। अपनी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों के साथ-साथ बचाव कार्य में लगी टीमों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। श्रमिकों के परिवरों को हर संभव मदद और जानकारी दिए जाने के सम्बंध में उन्होने मुख्यमंत्री को निर्देशित भी किया। और कहा कि परिवारों को हर संभव मदद राज्य सरकार द्वारा दी जानी चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू मिशन के बारे मे बताते हुए कहा कि अभी तक 52 मीटर पाईप को पुश किया जा चुका है। और मैनुअल ड्रिलिंग का काम भी शुरु हो चुका है। अगर कोई बड़ी रुकावट नहीं आती है तो जल्द ही फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाऐगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि टनल में फंसे सभी मजदूरों का स्वास्थय बेहतर स्थति में है। और रेसेक्यू में लगी टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं जिससे मजदूरों को जल्द बाहर निकाला जा सके।

इसके अलावा मजदूरों को दी जा रही स्वास्थय सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भोजन के साथ साथ चिकित्सीया परामर्श भी दिया जा रहा है। वहीं विषम परिस्थतियों में फंसे इन मजदूरों के मानष्कि स्वास्थय की देखभाल के लिए मनोचिकित्सकों और मजदूरों के बीच लगातार संवाद बना हुआ है। इसके अलावा रेस्क्यू पूरा होने के बाद की भी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है जिसके लिए डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।

Previous Post

Uttarkashi Tunnel Rescue: महज पांच मीटर दूरी पर हैं श्रमिक, जल्द आ सकते हैं बाहर

Next Post

उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अंदेशा, बर्फबारी बढ़ा सकती है परेशानियां

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अंदेशा, बर्फबारी बढ़ा सकती है परेशानियां

उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अंदेशा, बर्फबारी बढ़ा सकती है परेशानियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.