• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऋषिकेश में पीएम मोदी की महाजनसभा, 3 लोकसभा सीटों पर साधेंगे निशाना

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 11, 2024
in Uttarakhand
0
ऋषिकेश में पीएम मोदी की महाजनसभा, 3 लोकसभा सीटों पर साधेंगे निशाना
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में आज पीएम मोदी की जनसभा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा स्थल पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी की चुनावी रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल करके अपनी तैयारियों को परखा।

ऋषिकेश में पीएम मोदी की रैली

पीएम मोदी की आज गुरुवार को उत्तराखंड में दूसरी चुनावी रैली है। पहली रैली उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में 2 अप्रैल को हुई थी। उस रैली में अपार जनसमूह को देखकर पीएम मोदी ने कहा था कि ये चुनावी सभा है या विजय सभा। उत्तराखंड बीजेपी आज फिर से उसी तरह रैली को सफल बनाने के लिए कमर कस चुकी है।

आईडीपीएल खेल मैदान में बना विशाल पंडाल

ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में पीएम मोदी की रैली के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस पंडाल में 1 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। उत्तराखंड में इन दिनों कभी-कभी मौसम बिगड़ जा रहा है और बारिश हो रही है। इसे देखते हुए पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम मोदी की रैली के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल पर पैंतीस (35) डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। आईडीपीएल खेल मैदान जहां पीएम मोदी की जनसभा है वहां की सुरक्षा की कमान एसपीजी (National Security Guard) ने अपने हाथों में ले ली है। सुरक्षा में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को रैली के निर्धारित समय से 4 घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचना है। इसके साथ ही पीएम मोदी के रैली स्थल के आसपास स्थित ऊंची बिल्डिंगों, वाटर टैंक जैसे स्थानों की चेकिंग बीडीएस (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड टीमें करेंगी। पीएम मोदी की रैली के लिए आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षकों समेत करीब 1000 जवानों की ड्यूटी लगी है।

करीब 1 घंटे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी तीसरी बार तीर्थनगरी ऋषिकेश आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो करीब 1 घंटे तक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की इस रैली को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। ऋषिकेश की रैली में भी काशीपुर जैसी ही भीड़ उमड़ने की संभावना है। बीजेपी संगठन ने उसी हिसाब से रैली की तैयारी भी की है।

Previous Post

उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर

Next Post

बीमारी का बहाना बताकर चुनाव ड्यूटी से बचने वालों की अब खैर नहीं! निर्वाचन आयोग ने लिया ये बड़ा फैसला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
बीमारी का बहाना बताकर चुनाव ड्यूटी से बचने वालों की अब खैर नहीं! निर्वाचन आयोग ने लिया ये बड़ा फैसला

बीमारी का बहाना बताकर चुनाव ड्यूटी से बचने वालों की अब खैर नहीं! निर्वाचन आयोग ने लिया ये बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.