• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पीएम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जानिए पूरा कार्यक्रम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 3, 2023
in Uttarakhand, देश
0
पीएम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जानिए पूरा कार्यक्रम
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 व 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री की पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा के दृष्टिगत पार्टी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी और पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौंर्याल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

नारायण आश्रम पहुंचेंगे पीएम 

प्रधानमंत्री मोदी का 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत नारायण आश्रम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगले दिन वह चीन सीमा से सटी आइटीबीपी की चेकपोस्ट में जवानों के साथ कुछ समय बिताने के साथ ही वहां से कैलाश मानसरोवर के दर्शन भी कर सकते हैं।

 

सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को करेंगे संबोधित

इसके बाद उनका पिथौरागढ़ में सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों के निवासियों से संवाद और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यद्यपि, प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिलना अभी बाकी है, लेकिन पार्टी ने उनके दौरे को देखते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर है कार्यक्रमों की जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों व जनसभा के दृष्टिगत प्रभारी की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सौंपी है। वह प्रधानमंत्री के इस प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से लेकर संगठन की भूमिका वाली तमाम गतिविधियों और जनसभा के मद्देनजर समन्वय करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के समस्त कार्यक्रमों के लिए संयोजक का जिम्मा पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल को सौंपा गया है।

 

राज्य को नई सौगात देगा प्रधानमंत्री का दौरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के रूप में वह न केवल सर्वाधिक बार उत्तराखंड आए हैं, बल्कि यहां के विकास के लिए सर्वकालिक सर्वाधिक योजनाएं व मदद भी पहुंचाई है। राज्य में ढाई लाख करोड़ की योजनाएं केंद्र के सहयोग से संचालित हो रही हैं। इसके बूते राज्य में सड़क, रेल व हवाई सेवा में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है।

 

पौरााणिक स्थलों को दिया जाएगा भव्य रूप

धार्मिक, पौरााणिक व सांस्कृतिक पहचान के स्थलों को भव्य स्वरूप देकर पर्यटन की संभावनाओं को नए आयाम दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आना, राज्य के सवा करोड़ निवासियों के लिए अपने संरक्षक के आने जैसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री का यह दौरा भी राज्य के विकास के लिए नई सौगात देने वाला होगा।

Previous Post

डीएम कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी मिला

Next Post

भूकंप के तंज झटकों से दहला उत्तराखंड, इतनी रही तीव्रता

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
भूकंप के तंज झटकों से दहला उत्तराखंड, इतनी रही तीव्रता

भूकंप के तंज झटकों से दहला उत्तराखंड, इतनी रही तीव्रता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.