• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को PM Modi ने दिखाई हरी झंडी, आज मुफ्त कर सकेंगे सफर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 25, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को PM Modi ने दिखाई  हरी झंडी, आज मुफ्त कर सकेंगे सफर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज गुरुवार को उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज गुरुवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इस दौरान देहरादून रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर जंक्शन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में जुड़ें।

इतना होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया
दिल्ली – देहरादून के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जबकि उत्तर रेलवे की ओर से संचालित होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अब तक देश में कुल 16 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। गुरुवार को देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली करेंगे। इसके बाद 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा।

20457 रहेगा गाड़ी का नंबर
दिल्ली आनंद विहार से देहरादून आने वाली गाड़ी का नंबर 20457 रहेगा, जबकि देहरादून से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली गाड़ी का नंबर 20458 रहेगा। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छह दिन संचालित होगी।

सजाया गया दून रेलवे स्टेशन
दून रेलवे स्टेशन को वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए फूलों से सजाया गया। वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर नंबर-दो से दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस बल एवं जीआरपी को तैनात किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी से आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रहेगी। जिससे किसी भी तरह की कोई चूक न रहे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन पर बड़ी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है।

पहले दिन मुफ्त रहेगा सफर
आज वंदे भारत एक्सप्रेस का पहले दिन मुफ्त सफर रहेगा, हालांकि विधिवत संचालन के बाद टिकट लेना होगा। वंदे भारत में कुल आठ कोच और इसकी यात्री क्षमता 570 की है। दून से हरिद्वार के बीच राजाजी पार्क क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए औसतन रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

Tags: #vandebharatexpress #traintrial #dehradunrailwaystation #delhi #railwaystation #flagoff #virtualflagoff #pmmodi #journey #dehradun #railministerashwinivaishnav #uttarakhandnews #uttarakhand
Previous Post

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, चारधाम तीर्थयात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, हेमकुंड साहिब यात्रा रोकी

Next Post

UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 85.17 फीसदी बच्चे पास….तो 12वीं में 80.98 फीसदी रहा रिजल्ट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 85.17 फीसदी बच्चे पास….तो 12वीं में 80.98 फीसदी रहा रिजल्ट

UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 85.17 फीसदी बच्चे पास....तो 12वीं में 80.98 फीसदी रहा रिजल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.