• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, 15 लाख से पार पहुंचा आकंड़ा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 22, 2023
in Uttarakhand
0
गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, 15 लाख से पार पहुंचा आकंड़ा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस साल चारधाम यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  सबसे ज्यादा बाबा केदार के भक्तों ने धाम पहुंंचकर नए कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। केदरानाथ के बाद बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन इस साल गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा की तस्वीर ही बदल गई है। गंगोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा जहां तेजी से नौ लाख की ओर बढ़ रहा है, वहीं यमुनोत्री धाम में भी पहली बार सात लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों के साथ यात्रा से जुड़े व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। अभी दोनों धाम के कपाट बंद होने में 20 दिन का समय शेष है, लिहाजा तीर्थ यात्रियों की संख्या का और अधिक बढ़ना तय है।

22 अप्रैल को खोले गए थे धाम के कपाट

इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले गए थे। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद तो यात्रा सरपट दौड़ पड़ी। हालांकि, वर्षाकाल के दौरान हाईवे अवरुद्ध रहने से यात्रा बाधित हुई, लेकिन वर्षाकाल के बाद फिर तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। कोविड से पहले और वर्ष 2013 की आपदा के बाद वर्ष 2019 में अच्छी यात्रा चली। तब गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.66 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि, वर्ष 2022 में 6.24 लाख तीर्थयात्री गंगोत्री और 4.85 लाख यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे।

इस सीजन में काफी हद तक हो चुकी नुकसान की भरपाई

होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा कहते हैं कि इस बार यात्रा बढ़ने से व्यापार भी पटरी पर लौटा है। कोविड के कारण व्यापार को जो नुकसान पहुंचा था, उसकी भी काफी हद तक भरपाई इस सीजन में हो गई। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला सीजन है, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री उमड़ रहे हैं।

Previous Post

राजधानी से दिल्ली सप्लाई की गई नकली दवाई, पुलिस ने की जब्त

Next Post

सूबे में मिलावटखोरों पर कसेगी नकेल, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये चलेगा विशेष अभियान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
सूबे में मिलावटखोरों पर कसेगी नकेल, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये चलेगा विशेष अभियान

सूबे में मिलावटखोरों पर कसेगी नकेल, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये चलेगा विशेष अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.