• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पौड़ी में बाघ के आतंक से खौफजदा लोग, नौनिहालों की पढ़ाई पर भी असर, फिर स्कूल बंद करने के आदेश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 24, 2023
in Uttarakhand
0
पौड़ी में बाघ के आतंक से खौफजदा लोग, नौनिहालों की पढ़ाई पर भी असर, फिर स्कूल बंद करने के आदेश
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौड़ी जिले में बाघ के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। वन विभाग की कई कोशिशों के बाद भी बाघ पिंजरे में कैद होने में कामयाब नहीं हो पाया है। बाघ के आतंक का सीधा-सीधा असर अब स्कूली छात्रों पर भी पड़ने लगा है। बाघ के आतंक की वजह से बाघ प्रभावित इलाकों में 26 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

रिखणीखाल क्षेत्र के बाघ प्रभावित गांवों डल्ला, जुई पापड़ी में बाघ की लगातार मूवमेंट के बावजूद वन विभाग के ट्रैक्यूलाइज दल द्वारा बाघ को ट्रैक्यूलाइज करने में नाकामी ही हाथ लगी है। जबकि डीएम ने सुरक्षा के तहत क्षेत्र के स्कूलों को 26 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

रिखणीखाल के डल्ला गांव व दो दिन बाद नैनीडांडा के सिमरी तल्ली भैड़गांव में बाघ ने एक एक व्यक्ति को मार दिया था। इसके बाद डीएम पौड़ी व वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि समस्या का समाधान जल्दी ही कर लिया जाएगा, लेकिन हफ्ते भर बाद भी बाघ पकड़ में नहीं आ सका।

धरातल पर स्थिति और अधिक विकट होती जा रही है। ट्रैक्यूलाइज करने के लिए लगी टीम ट्रैक्यूलाइज करने में असफल रही है। लगातार क्षेत्र में बाघ दिखाई देने के बावजूद तैनात की गई टीम कुछ नहीं कर पा रही है। इससे ग्रामीणों में भय के साथ ही विभाग व शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

नैनीडांडा क्षेत्र के लोगों में भी लगातार बाघ की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली व बाघ को पकड़ने में असफलता से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि बाघ को जल्द पकड़ा जाए।

Previous Post

Badrinath Dham: यात्रा का काउंटडाउन शुरू…लेकिन यात्रा के लिए हाईवे अभी नहीं तैयार! पढ़िए पूरी खबर

Next Post

जय बाबा केदार के उद्घोष के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
Next Post

जय बाबा केदार के उद्घोष के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.