• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

गैरसैंण में सत्र के दौरान परोसे जायेंगे पहाड़ी व्यंजन, महिला समूह करेंगी तैयार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 13, 2023
in Uttarakhand
0
गैरसैंण में सत्र के दौरान परोसे जायेंगे पहाड़ी  व्यंजन, महिला समूह करेंगी तैयार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले सत्र के दौरान रसोई की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह को देने की तैयारी है। इसकी शुरुआत इसी बजट सत्र से की गई है। हालांकि इस सत्र में महिला समूहों की ओर से मंडुवा, झंगोरा समेत पहाड़ी दालों से बनने वाले पकवान परोसे जाएंगे। अन्य पकवान की व्यवस्थ पूर्ववत निजी कैटरिंग के माध्यम से ही की जाएगी। समूह से जुड़ी महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यह पहल की है।

गैरसैंण में सरकार साल में एक बार सत्र आयोजित करती है। अभी तक सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था निजी कैटरिंग के माध्यम से की जाती है। इस पर लाखों रुपये का खर्च होता है। भोजन बनाने के लिए राशन व अन्य सामान देहरादून से ही जाता है।

सरकार का फोकस महिला स्वयं सहायता समूह की आजीविका बढ़ाने पर है। चमोली जिले में कई महिला समूहों के माध्यम से पहाड़ी पकवान तैयार किए जाते हैं। पहली बार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्र के दौरान रसोई की जिम्मेदारी महिला समूहों को सौंपने की पहल की है।

13 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में महिला समूहों को मंडुवा के आटे की रोटी, झंगोरे की खीर, काला भट्ट, तोर, गहत की दाल समेत अन्य पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। अभी तक महिला समूहों के पास इतने संसाधन नहीं है कि वे प्रतिदिन 6 से 7 सौ लोगों के लिए ब्रेक फार्स्ट, लंच और डिनर तैयार कर सके, लेकिन आने वाले सत्र के लिए महिला समूहों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है।

Previous Post

उत्‍तराखंड पुलिस की स्नीफर डॉग कैटी बनी पुलिसमैन आफ द मंथ, कुछ सेकेंड में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Next Post

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में बजट सत्र शुरू, कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में बजट सत्र शुरू, कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में बजट सत्र शुरू, कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.