• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

विधानसभा स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने दी युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 17, 2025
in Uttarakhand
0
विधानसभा स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने दी युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की ‘गेम चेंजर’ योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान घोषणा की कि राज्य की समस्त विधानसभाओं में विधायकों के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को न केवल मंच मिलेगा, बल्कि नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं को बढ़ते ई-कल्चर (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) से निकालकर पी-कल्चर (प्ले ग्राउंड संस्कृति) की ओर मोड़ा जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों के साथ-साथ सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, शिक्षा, रोजगार और जीवन कौशल जैसे विषयों पर मार्गदर्शन के लिए परामर्श केंद्र स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे रोकथाम के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने खेल परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग और उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सभी बहुद्देशीय हॉल में न केवल खेल गतिविधियों, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को ‘गेम चेंजर’ योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा पूर्व से चल रही योजनाओं में सुधार हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके और पात्र युवाओं को अधिकतम लाभ मिले।

Previous Post

उत्तराखंड पैक्स सेवा नियमावली 2024 को कैबिनेट की मंजूरी: बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के लिए नई उम्मीद

Next Post

प्रदेश में शासन की अनुमति के बाद ही परिवर्तित होंगे सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के नाम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर IAS और IPS अधिकारियों के दायित्व में किया फेरबदल

प्रदेश में शासन की अनुमति के बाद ही परिवर्तित होंगे सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.